फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य योग से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Tue, 21 Apr 2026 12:10 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य योग से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई नौकरी, यात्रा और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Budhaditya Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budhaditya Rajyog 2026: इस साल 30 अप्रैल 2026 को बुध मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान हैं। ऐसे में बुध के मेष में आने से शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इस योग को बुद्धि, आत्मविश्वास, लाभ, नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। इसका शुभ प्रभाव जातकों को सफलता प्रदान करता है। मान्यता है कि, बुध-सूर्य के इस योग के प्रभाव से कई जातकों के करियर में मनचाही तरक्की, व्यापार और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव और निवेश में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Budhaditya Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
बुधादित्य योग से मेष राशि वालों को लाभ मिल सकता है। यह योग व्यापार में विशेष लाभ देने वाला रहेगा। आपको नई नौकरी की प्राप्ति होने से जीवन में बदलाव महसूस होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में मनचाही प्रगति और कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा।

Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल
Weekly Love Horoscope: शुक्र-सूर्य के शुभ योग से चमकेगा प्रेम जीवन, जानिए सभी राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल
विज्ञापन

3 of 4
Budhaditya Rajyog 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बदलावों से भरा रहेगा। आपको नए लोगों से मिलने और नेटवर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। नए मेहमान के आने के संकेत हैं। खास बात यह है कि, दोस्तों के साथ भी रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। निवेश के लिए जो भी योजनाएं आप बनाएंगे, सभी सफल होती हुई दिखेंगे।

Budh Asta 2026: 1 मई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में आएगा उछाल
Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि
विज्ञापन

4 of 4
Budhaditya Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग उन्नति और लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आय में वृद्धि के संकेत हैं। इस समय कोई भी नया काम करने की प्लानिंग आप करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान नए लोगों से मिलेंगे। व्यापार को लेकर आपके प्रयासों को सफलता मिलने के पूरे योग हैं।

Venus Transit: शुक्र का स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेंगे अच्छे अवसर
Shani Sade Sati 2026: इन 5 राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर, जानें कब मिलेगा छुटकारा





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें