Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ और प्रगति के संकेत मिलेंगे, वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए सभी राशियों पर इसका प्रभाव जानते हैं।
Ketu Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को केतु ने मघा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है, क्योंकि इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं छाया ग्रह केतु हैं। माना जा रहा है कि, केतु इस नक्षत्र में दिसंबर 2026 तक विराजमान होंगे और यहां रहते हुए वह सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। इस दौरान कुछ राशि वालों को अत्यधिक लाभ, व्यापार विस्तार, करियर सफलता से लेकर नौकरी-निवेश में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन कुछ जातकों को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आइए केतु नक्षत्र परिवर्तन का मेष से मीन तक का राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। माना जा रहा है कि, इस समय आपको करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। निवेश करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय नए नौकरी-व्यापार में अवसर लेकर आ रहा है। यह गोचर आपकी परीक्षा-परिणाम को लेकर सकारात्मक संकेत दे रहा है। धन लाभ के अवसर बनेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
4 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। कोई नया काम अनुभवी लोगों की सहायता से करना लाभकारी रहेगा। आपको अपने कार्यों में संतुलन बनाकर चलना होगा और अनावश्यक तनाव से बचना होगा। सेहत परेशान कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। भूलकर भी धन का लेन देन न करें अन्यथा परेशानियां हो सकती हैं। सेहत और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। नौकरी को लेकर कई परिवर्तन संभव हैं।
विज्ञापन
6 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह समय मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। माना जा रहा है कि, आपके कुछ पुराने काम परेशानियां पैदा कर सकते हैं। कार्यों में सामान्य गति बनी रहेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन
7 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। यह समय आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ने का संकेत दे रहा है। कला के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। करियर में उन्नति और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। निवेश से लाभ मिलने के योग है।
8 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस दौरान लाभ मिलने के योग हैं। परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा और नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं।
9 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय सफलता और प्रगति लेकर आ सकता है। उतार-चढ़ाव अब समाप्त होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने से कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
10 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को भी इस दौरान लाभ मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने सभी काम पूरे होते दिखेंगे।
11 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संतुलित रहने वाला है। आप सेहत का ध्यान रखें। निवेश से पहले कोई योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
12 of 13
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए समय शुभ रहने वाला है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ में भी सुधार देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।