फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Rajyog 2025: बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी समृद्धि और सफलता

Sat, 13 Sep 2025 01:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lucky Zodiac Sign: इस शुभ योग का विशेष प्रभाव पांच राशियों कर्क, सिंह, तुला, धनु और मीन पर पड़ेगा। इन राशियों के जातकों के लिए यह सप्ताह तरक्की, धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि का अवसर लेकर आएगा।
विज्ञापन
1 of 6
Budhaditya Rajyog 2025 - फोटो : amarujala
Lucky Zodiac Signs: सितंबर का तीसरा सप्ताह बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है, क्योंकि इस दौरान सूर्य और बुध की युति से कन्या राशि में "बुधादित्य राजयोग" का गठन हो रहा है। वैदिक ज्योतिष में यह योग अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इसका असर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति, संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा पर गहराई से दिखाई देता है।
Pitra Dosh Upay: सोमवती अमावस्या पर करें पीपल की परिक्रमा का उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
इस शुभ योग का विशेष प्रभाव पांच राशियों कर्क, सिंह, तुला, धनु और मीन पर पड़ेगा। इन राशियों के जातकों के लिए यह सप्ताह तरक्की, धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि का अवसर लेकर आएगा। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में जिनकी किस्मत इस सप्ताह खास तौर पर चमकने वाली है।
Pitru Paksha 2025: गया जी में पिंडदान से होता है 25 पीढ़ियों का उद्धार, जानें इस स्थान की महिमा
विज्ञापन

2 of 6
करियर को नई दिशा देने के मौके मिलेंगे और व्यापार में भी तरक्की के योग बनेंगे। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सितंबर के तीसरे सप्ताह में कर्क राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। करियर को नई दिशा देने के मौके मिलेंगे और व्यापार में भी तरक्की के योग बनेंगे। जो लोग लंबे समय से किसी अच्छे अवसर की तलाश में थे, उन्हें अब सफलता मिल सकती है। साथ ही, मित्रों के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। मार्केटिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 6
अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सम्मान और उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अहम पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके नेतृत्व के गुणों की हर ओर प्रशंसा होगी। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। खासकर महिलाओं के लिए यह समय धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और विवाह के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

4 of 6
पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह सप्ताह ज़मीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़ी बड़ी खुशखबरियाँ ला सकता है। जो कार्य काफी समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे होने की संभावना है। यदि आप प्रमोशन या स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। यह सप्ताह आपके लिए हर तरफ से शुभ संदेश लेकर आएगा।
विज्ञापन

5 of 6
जीवनसाथी का साथ मिलेगा और परिवार के निर्णयों में आपको पूरा समर्थन मिलेगा। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और उसके फल से जुड़ा रहेगा। आपको कई जिम्मेदारियाँ निभानी होंगी, लेकिन आपकी कोशिशें सफल होंगी। सप्ताह का दूसरा भाग विशेष रूप से राहत देने वाला रहेगा, जब अधूरे कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और परिवार के निर्णयों में आपको पूरा समर्थन मिलेगा। यह सप्ताह व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर संतुलन और संतोष लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ समाचारों से भरा रहेगा। परिवार में सौहार्द और सहयोग बढ़ेगा जिससे सभी समस्याएं सुलझने लगेंगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और आर्थिक रूप से नए अवसर बनेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी और और सामाजिक क्षेत्र में भी पहचान मिलेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो पूरे सप्ताह आपको उत्साहित रखेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें