फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Zodiac: 22 जून तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर-निवेश और परीक्षा में मिलेंगे शानदार परिणाम

Wed, 17 Jun 2026 11:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budhaditya And Bhadra Rajyog In Mithun: ज्योतिषियों के अनुसार 22 जून तक बुधादित्य और भद्र राजयोग का शुभ साया कुछ राशियों पर बना रहेगा। इसके प्रभाव से धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि संभव है।
विज्ञापन
1 of 4
Budhaditya And Bhadra Rajyog In Mithun - फोटो : अमर उजाला
Budhaditya And Bhadra Rajyog In Mithun: ज्योतिष गणना के मुताबिक, वर्तमान समय में ग्रहों की विशेष स्थिति बनी हुई है, जिससे कुछ राशियों को लाभ संभव है। दरअसल, इस समय सूर्य देव और बुध देव मिथुन राशि में विराजमान हैं, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। चूंकि बुध अपनी स्वराशि मिथुन में स्थित हैं, इसलिए उनका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ा हुआ है और इसी वजह से शक्तिशाली भद्र राजयोग भी बन रहा है।
 
ज्योतिष गणना के अनुसार, 22 जून को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर बुध ग्रह मिथुन से कर्क में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद इन शुभ योगों का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। ऐसे में 22 जून 2026 तक कुछ राशियों पर इन राजयोगों की विशेष कृपा बनी रह सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ।
विज्ञापन

2 of 4
Budhaditya And Bhadra Rajyog In Mithun - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो सकती है। आपको मनचाही यात्रा करने का अवसर इस समय प्राप्त हो सकता है। ज्योतिषियों की मानें, तो यह शुभ योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका सबसे सकारात्मक असर आपको मिल सकता है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। मिथुन राशि वालों को इस समय सबसे ज्यादा बिजनेस में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी, जानें क्या करें और क्या नहीं
विज्ञापन

3 of 4
Budhaditya And Bhadra Rajyog In Mithun - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय अपनी किस्मत को चमकाने के समान माना जाएगा। दरअसल, सूर्य का प्रभाव आपके सम्मान में वृद्धि करेगा और सिंह राशि वालों के लिए नए अवसर सामने आएंगे। खास बात यह है कि, धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। करियर में तरक्की के संकेत हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। आपकी मनचाहे व्यक्ति से मुलाकात के भी योग बनेंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न देखने को आपको मिलेगा।
Predictions 2026: इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और कामयाबी से भरे रहेंगे आने वाले 6 महीने, पढ़ें दिसंबर तक की बड़ी भविष्यवाणी
विज्ञापन

4 of 4
Budhaditya And Bhadra Rajyog In Mithun - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस अवधि में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, तो अब परिणाम पक्ष में मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या नौकरी को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश से लाभ संभव है। इस समय धनु राशि के लोग दोस्तों के साथ अचानक घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
Trigrahi Rajyog: मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत और बढ़ेगी आय
Mangal Gochar 2026: 21 जून को होगा मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें