फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Vakri 2026: 29 जून से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, व्यापार, नौकरी और निवेश में मिलेगी बड़ी सफलता

Sun, 14 Jun 2026 11:06 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Vakri In Kark 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार बुध की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। जातकों को जमीन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान भाग्य चमक सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Budh Vakri In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budh Vakri In Kark Rashi 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 29 जून 2026 को रात 10 बजकर 45 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में वक्री होने वाले हैं। यह बुध के मित्र की राशि है, जिसमें बुध उल्टी अवस्था से गोचर करेंगे। चूंकि बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और वित्त का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए 12 राशियों के जातकों के जीवन में इन क्षेत्रों में परिवर्तन देखा जा सकता है। मान्यता है कि, जब भी बुध अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेषतौर पर सफलता लेकर आता है। ऐसे में बुध की वक्री चाल किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगी, आइए जानते हैं।
Shani Gochar Effect: जून 2027 तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की कृपा, करियर में उन्नति और आय में होगी बढ़ोतरी
Horoscope: ग्रहों की बड़ी हलचल से बदलेगा किस्मत का खेल, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे चिंता
विज्ञापन

2 of 4
Budh Vakri In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • बुध ग्रह मिथुन राशि के लग्न भाव और सुख-स्थान यानी चौथे भाव के स्वामी हैं। 
  • बुध का वक्री होना आपके लिए कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आ सकता है। 
  • जमीन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। 
  • यदि कोई कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसमें आपके पक्ष में फैसला आ सकता है।
  • कला के क्षेत्र में निखार और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।
  • विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। 
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान-नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 
  • परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

3 of 4
Budh Vakri In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • बुध का आपकी ही राशि में वक्री होना कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। 
  • जो लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी शुभ समाचार मिल सकता है।
  • कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना रहेगी।
  • व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।
  • कर्क राशि वालों की लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। 
  • निवेश से जुड़े फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। 
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

4 of 4
Budh Vakri In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • बुध के वक्री होने से व्यापार में नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ सकता है।
  • आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। 
  • लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से मानसिक संतोष प्राप्त होगा।
  • विवाह योग आपके बन सकते हैं।
  • परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
  • घर में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 
  • निवेश से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। 

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, 16 जून से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें