व्यापारियों के लिए पुराने ग्राहकों या रुके हुए सौदों से लाभ मिलने के योग बनेंगे।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल करियर और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए पुराने ग्राहकों या रुके हुए सौदों से लाभ मिलने के योग बनेंगे। करियर में आगे बढ़ने की राह में जो बाधाएं आ रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। तीर्थयात्रा या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा। कुल मिलाकर यह समय कुंभ राशि वालों के लिए प्रगति, उपलब्धि और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।