26 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। बुध 21 मार्च तक उल्टी चाल से चलेंगे। बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ग्रहों के राजकुमार बुध को ज्योतिष में शुभ ग्रह माना जाता है। यह सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह हैं। यह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशिों के जातकों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क शास्त्र, व्यापार और गणित का कारक ग्रह माना जाता है। बुध अभी शनि के स्वामित्व वाली राशि कर्क राशि में विराजमान हैं। यह 26 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। बुध 21 मार्च तक उल्टी चाल से चलेंगे। पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को बुध दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना बहुत ही लाभकारी रहेगा।
बुधदेव आपकी राशि से आठवें भाव में वक्री होंगे जिससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
आपके लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और पैतृक संपत्ति और सट्टेबाजी से आपको फायदा मिल सकता है।
करियर के क्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों संग वाद-विवाद भी हो सकता है।
आपकी पुरानी रणनीतियां कारगर साबित होंगी।
विज्ञापन
3 of 4
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होंगे।
आपकी रुचि कला और साहित्य में रुचि रहेगी जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा।
नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
व्यापार में बुध के वक्री होने से व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा अर्जित हो सकता है।
संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
आय के नए-नए स्त्रोतों में आपको इजाफा होते हुए दिखाई देगा।