फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Vakri 2023: बुध ग्रह होने वाले हैं वक्री, इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Tue, 22 Aug 2023 12:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Budh Vakri 2023 retrograde mercury
Budh Grah Honge Vakri : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह  बुद्धि, तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल का कारक माना जाता है। यह चंद्रमा के बाद सबसे छोटा और सबसे तेज़ गति से चलने वाला ग्रह है। बारह राशियों में से, ग्रह को दो भावों, मिथुन और कन्या, का भी स्वामित्व प्राप्त है।  24 अगस्त 2023 को रात्रि 00:52 बजे बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री होंगे। सिंह राशि राशि चक्र की  पांचवी राशि है जो सरकार, प्रशासन, स्वाभिमान, महत्वाकांक्षा, नेतृत्व गुणवत्ता, सामाजिक छवि, आत्मकेंद्रित दृष्टिकोण, विलासिता का प्रतिनिधित्व करती है। यह स्थिर राशि है। सामान्य तौर पर बुध सूर्य का मित्र ग्रह है, लेकिन सिंह राशि के लिए विशिष्ट होने के कारण यह वित्त को नियंत्रित करता है, इसलिए सिंह राशि में बुध के वक्री होने के कारण हम लोगों के जीवन में अशांति देख सकते हैं। और वक्री होने के कारण बुध के अन्य पहलू भी प्रभावित होंगे लेकिन जातक के लिए विशिष्ट होने के कारण यह जन्म कुंडली में बुध की स्थिति पर निर्भर करता है। बुध ग्रह जिस समय वक्री होंगे उसी समय वह अस्त अवस्था में भी होंगे। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान ऐसी 3 राशियां हैं, जिन्हें इसका सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं  राशियों को बुध के वक्री होने से लाभ प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

2 of 4
Budh Vakri 2023 retrograde mercury
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना शुभ साबित होगा। बुध की वक्री दशा के दौरान आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बुध की वक्री दशा के दौरान आपका काफी समय से रुक हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा । 
विज्ञापन

3 of 4
Budh Vakri 2023 retrograde mercury
कन्या राशि 
बुध ग्रह अस्त अवस्था में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में बुध की वक्री दशा कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है। कन्या राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर के साथ आय के नए स्त्रोत भी मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Budh Vakri 2023 retrograde mercury
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को वक्री बुध के प्रभाव से भाग्योदय होने की संभावना है। कार्य और व्यापारिक क्षेत्र में भी सफलता प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। वृश्चिक राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें