फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Vakri 2020: कल से बुध चलेंगे उल्टी चाल, ये पांच राशि वाले हो जाएं सावधान

Tue, 13 Oct 2020 10:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बुध वक्री 2020 - फोटो : mercury transit
Budh Vakri 2020: बुध देव 14 अक्तूबर को तुला राशि में ही वक्री रहे हैं और फिर 3 नवंबर को मार्गी होंगे। इससे पहले बुध ने तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश किया था, अब ये इसी राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का वक्री अवस्था में फल अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए पांच राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये पांच राशियां इस प्रकार हैं.. 
विज्ञापन

2 of 6
rashi
वृषभ राशि
बुध के वक्री होने के प्रभावस्वरूप स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पेट संबंधी विकार, दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग से भी बचना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपके विरोधी सक्रिय हो जाएंगे और नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसी अवस्था में किसी पर भी अधिक विश्वास करना नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें अन्यथा इस अवधि के मध्य दिया गया धन भी वापस आने में संदेह रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
rashi
सिंह राशि
वक्री बुध का गोचर करना मिलाजुला फल प्रदान करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत किंतु कहीं न कहीं भाइयों में आपसी मतभेद बढ़ सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म एवं योगाध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी।

4 of 6
rashi
कन्या राशि
धनभाव में बुध का वक्री होना आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे। मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। परिवार में एकता बनाए रखने में तो कठिन चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा किंतु, अपने सौम्य स्वभाव, विशाल हृदयता एवं वाणी कुशलता के बलपर विषम हालात को भी संभाल लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
rashi
तुला राशि
बुध का वक्री होना कुछ कार्य बाधा तो ला सकता है किंतु यह अधिक समय तक नहीं रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति,तथा नौकरी में पदोन्नति के भी योग। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi
कुंभ राशि
आपके धर्म कर्म के मामलों में अड़चनें आए किन्तु पठन-पाठन तथा घूमने फिरने में मन अधिक लगेगा। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर कठिन से कठिन हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे और ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो पूर्णतः सफल भी रहेंगे। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अति अनुकूल रहेगा। नए कार्य का आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें