Budh Rashi Parivartan : 06 मार्च को बुध का कुंभ राशि में होगा प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Sat, 05 Mar 2022 10:16 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2022: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है।
- फोटो : अमर उजाला
Budh Transits In Kumbh : ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 6 मार्च को दोपहर 11 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 24 मार्च तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशिगत तथा कन्या राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सर्वाधिक प्रभाव विद्यार्थी,युवाओं,बैंकिंग सेक्टर तथा न्याययिक क्षेत्रों पर पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का सौम्य प्रभाव कई अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार से बचें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। कार्य व्यापार की दृष्टि से ग्रह गोचर उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हैं बुध मान-सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्य बाधाएं दूर होंगी।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और अध्यात्म संबंधी मामलों में रुचि बढ़ाएंगे। धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदमी हिस्सा लेंगे। बढ़-चढ़कर दानपुण्य करेंगे। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विदेश यात्राके लिए वीजा आदि का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार,चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अत्यधिक खर्च के कारण भागदौड़ और आर्थिकतंगी का सामना करना पड़ सकता है,विवादों से भी दूर रहें।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध उतार-चढ़ाव के बावजूद दांपत्य जीवन में मधुरता लाएंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग। आय के साधन बढ़ेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ने के योग।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए बुध स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें क्योंकि दिया नया धन समय पर नहीं मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन सफल होने के योग।
8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार में अधिक सफलता दिलाएंगे भाग्योन्नति तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पदप्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध सामान्य फलकारक ही रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। उच्च अधिकारियों से संबंध बढ़ेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। यह भी हो सकता है कि आप पर आलस्य हावी हो किंतु इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें । परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को छोटे भाइयों से मतभेद और अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी।
11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए बुध आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। किसी भी तरह के नए कार्य-व्यापार का आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। अपनी उर्जाशक्ति तथा वाणी कुशलता के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध ऊर्जावान बनाएंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना हो तो भी ग्रह बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता में भी कमी आएगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह और अनुकूल रहेंगे।
मीन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध आपको अत्यधिक भागदौड़ का सामना करवाएंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी भी आ सकती है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें,कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।