फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल, बुध और शुक्र की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य

Mon, 19 Aug 2024 02:34 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्रहों के गोचर का प्रभाव अन्य राशियों के जातक पर भी देखने को मिलेगा। मगर तीन राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत इस दौरान चमक सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Gochar - फोटो : Amar Ujala
Grah Gochar: ज्योतिषीय घटनाओं से दुनिया भर में लाखों लोग जुड़े हुए हैं। ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय समय पर ग्रह राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिनका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में भी देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मंगल, बुध और शुक्र ग्रहों की स्थिति में आने वाले बदलाव कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहे हैं। 22 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, साथ ही 25 अगस्त को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसी क्रम में 26 अगस्त को मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी की तरफ खतरनाक गति से आ रहे धूमकेतु को शनि ग्रह ने सौरमंडल के बाहर फेंका! - फोटो : Istock
ऐसे में इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव अन्य राशियों के जातक पर भी देखने को मिलेगा। मगर तीन राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत इस दौरान चमक सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
इन तीन राशियों के लिए चमकेगा भाग्य

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल, शुक्र और बुध का गोचर फायदेमंद साबित होगा। यह समय बेहद शुभ साबित होने वाला है। नौकरी में तरक्की के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप धन संचय करने सफल रहेंगे।

4 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भी मंगल, शुक्र और बुध का गोचर फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान कई शुभ फल प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अगर आप किसी रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का समय है। व्यापार में वृद्धि होगी और निवेश से अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख शांति रहेगी। मंगल, शुक्र और बुध का गोचर अत्यंत ही भाग्यशाली साबित होगा। इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इन सब के साथ पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें