फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwidwadash Yog: शुक्र-बुध द्विद्वादश योग से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें कब चमकेगा भाग्य

Thu, 09 Apr 2026 11:07 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Shukra Dwidwadash Yog: ज्योतिष शास्त्र में द्विद्वादश योग को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर भिन्न रूप से देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शुक्र और बुध के बीच बन रहे इस योग का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र-बुध के बीच द्विद्वादश योग - फोटो : Amar Ujala
Budh Shukra Dwidwadash Yog 2026: 11 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर के साथ ही शुक्र और बुध के बीच एक विशेष ज्योतिषीय स्थिति बनेगी, जिसे द्विद्वादश योग कहा जाता है। वर्तमान में शुक्र मेष राशि में स्थित हैं, जो बुध से दूसरे भाव में माने जाते हैं, जबकि बुध मीन राशि में रहेंगे, जो शुक्र से बारहवें भाव में आते हैं। इस प्रकार दोनों ग्रहों की यह स्थिति द्विद्वादश योग का निर्माण करती है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर भिन्न रूप से देखने को मिलता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।

Rahu Mahadasha: इन ग्रहों की अंतर्दशा होने पर राहु की महादशा भी देती है शुभ फल, मिलता है भाग्य का साथ
Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग अनुकूल साबित हो सकता है। बुध का प्रभाव आपके लाभ भाव पर पड़ेगा, जिससे करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आय के स्रोत मजबूत हो सकते हैं। 
  • यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। 
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई और बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं। 
  • शुक्र का प्रभाव जीवन में सुख-सुविधाओं और भौतिक आनंद को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह योग नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। शुक्र के प्रभाव से आपकी रचनात्मक क्षमता में निखार आएगा, जिससे कला, लेखन या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। 
  • आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत हो सकती है और पुराने आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं। 
  • कुछ लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। 
  • इसके साथ ही करियर में तरक्की और पदोन्नति के संकेत भी मिल रहे हैं। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय सुधार लेकर आ सकता है।

4 of 5
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए भी यह योग कई शुभ संकेत दे रहा है। 
  • पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़े स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। 
  • कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
astrology - फोटो : adobe stock
  • वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। 
  • जो लोग शेयर बाजार या निवेश से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है। 
  • पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें