Budh Shravana Nakshatra Gochar 2026: 23 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर बुध श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और देवता भगवान विष्णु माने जाते हैं। इसे सीखने की क्षमता और ज्ञान का प्रतीक भी माना जाता है। इसका प्रभाव जातकों के सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाता है। वहीं बुध बुद्धि, वाणी और संवाद के कारक माने जाते हैं। ऐसे में बुध का श्रवण नक्षत्र में आने का संयोग कुछ राशि वालों के लिए किस्मत चमकने के समान हो सकता है। इससे जातकों को व्यापार विस्तार में सफलता, शिक्षा में नए अवसर, करियर में कामयाबी और सामाजिक स्तर पर आगे बढ़ने के मौके भी मिल सकते हैं। हालांकि, छात्र वर्ग के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति भी संभव हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
12 महीने बाद ग्रहों की शुभ चाल, शनि के घर में प्रवेश करेंगे बुध ग्रह, इन राशियों को मिलेगा लाभ