फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Margi 2026: गुरु मार्गी से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, शुरू होंगे अच्छे दिन

Fri, 23 Jan 2026 11:08 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Margi 2026: गुरु के मार्गी होने से 12 राशियों पर इसका प्रभाव दिखाई देगा। परंतु इन 3 राशि वालों के लिए गुरु मार्गी लाभकारी रहने वाला है, क्योंकि जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Guru Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Guru Margi 2026: 11 मार्च 2026 को देवगुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। उनकी यह चाल ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जिसे खास माना जाता है। कहते हैं कि, जब भी कोई ग्रह मार्गी अवस्था में आता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव तेजी से जातकों को मिलता है। चूंकि गुरु नवग्रहों में सबसे शुभ माने जाते हैं। इसलिए उनकी मार्गी चाल जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लेकर आती है। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, संतान, भाग्य और विवाह का कारक माना गया है। यही कारण है कि, जब-जब गुरु की चाल में परिवर्तन होता है, तब उसका व्यापक प्रभाव कुछ राशि वालों के जीवन पर दिखाई देता है। ऐसे में गुरु के मार्गी से किन राशियों को करियर, परिवार, संतान और धन से जुड़ा लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं।  

Venus Transit 2026: शुक्र करेंगे 12 महीने बाद उच्च राशि मीन में प्रवेश, इन राशि वालों को तरक्की और लाभ के योग
Weak Rahu Signs: बार-बार बीमारी, पैसे की दिक्कत और लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं तो कमजोर है राहु, यहां जानें संकेत
विज्ञापन

2 of 4
करियर के क्षेत्र में स्थिति पहले से कहीं बेहतर होगी। - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि वालों पर क्या होगा प्रभाव ? 
  • वृषभ राशि वालों के लिए समय सकारात्मक रहने वाला है।
  • विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े अवसर आपको मिलने की पूरी संभावना है।
  • नई नौकरी के लिए किए गए सभी प्रयास सफल होंगे।
  • करियर के क्षेत्र में स्थिति पहले से कहीं बेहतर होगी। 
  • इस समय आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
  • वृषभ राशि वालों के दोस्तों संग पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं।
 

फरवरी में बन रहा है शक्तिशाली शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और मान-सम्मान

विज्ञापन

3 of 4
गुरु के प्रभाव से आपकी संतान से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि वालों को होगा लाभ 
  • सिंह राशि वालों को धन लाभ हो सकता है।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। 
  • गुरु के प्रभाव से आपकी संतान से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।
  • यह समय विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
  • यह गोचर आपके लिए प्रगति लेकर आ सकता है।
  • इस समय विदेश से जुड़े अवसर और नई जिम्मेदारियां आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगी।
  • परिवार में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी।
  • इस समय सिंह राशि वालों के धन के नए स्रोत खुलेंगे।
  • भाग्य आपके प्रयासों को सफल बनाने में मदद करेगा। 
 

Mangal Gochar 2026: अभिजित नक्षत्र में मंगल की एंट्री, मेष सहित इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि के लोग अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
  • मीन राशि के लोग अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
  • पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
  • आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बनेगा।
  • आपके करियर लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक होंगे। 
  • नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के संकेत हैं।
  • आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रगति के कई मौके मिलेंगे।
  • पारिवारिक जीवन में भी शांति और सहयोग का माहौल बनेगा।
  • शारीरिक सुखों से जुड़े मामलों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

100 साल बाद बनने जा रहा है पावरफुल त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

Budh Uday 2026: बुध के उदय होने से इन राशि वालों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, कार्यों में मिलेगी सफलता


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें