फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashi parivartan 2022: बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य योग, इन 4 राशि वालों के लिए शुभ संकेत

Sat, 20 Aug 2022 10:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बुधादित्य योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : istock
वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक निश्चित अंतराल पर सभी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा किसी एक राशि में दो या दो अधिक ग्रहों की युति भी बनती है। ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण भी होता है। जब बुध और सूर्य ग्रह किसी एक राशि में साथ आते हैं तो बुधादित्य योग बनता है। बुधादित्य योग बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग का प्रभाव जिन राशि के जातकों के ऊपर पड़ता है उनके जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। इस बार बुधादित्य योग सिंह राशि में बन रहा है। 01 अगस्त को बुध सिंह राशि में हैं जहां पर अब सूर्यदेव भी इसी राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस तरह से 17 अगस्त से बुधादित्य योग बन रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
BUDH GOCHAR 2022 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में बुध और सूर्य ग्रह 
बुध को सभी ग्रहों में युवराज कहा गया है। ये मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। मीन इनकी नीच तथा कन्या उच्च राशि कही गयी है । किसी भी जातक की जन्मकुंडली में ये विद्या,वाणी,लेखन,प्रकाशन, शिक्षण, बैंकिंग कार्य, वकालत चार्टर्ड एकाउंटेंट, गीत-संगीत, व्यापार, सलाहकार तथा कुशल वक्ता के रूप में सफलता दिलाने वाले ग्रह के रूप में जाने जाते हैं। बुध ग्रह लग्न, द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम, नवम, दशम तथा एकादश भावों में शुभ फल देता है । इनके द्वारा अथवा इनकी युति से बनने वाले प्रमुख योगों में भद्र योग,बुधादित्ययोग,लक्ष्मी-विष्णुयोग,कुशल वक्ता योग आदि प्रमुख हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क के कारक ग्रह माने गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सूर्य आत्मा, राजा, पिता, उच्च पद और प्रशासनिक क्षेत्र के कारक माना गया है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के संयोग से जातकों के जीवन में उच्च पद, मान-सम्मान और व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। आइए जानते हैं बुध-सूर्य युति से किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए विशेष लाभ के शुभ संकेत हैं। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी फल बेहतर ही रहेगा। आय में वृद्धि होगी। इस राशि के जातको जो व्यापार में उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपको नई योजनाओं का लाभ मिलेगा।

4 of 6
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों पर बुध और सूर्य की युति का शुभ असर देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों के संचार कौशल में इजाफा देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों को कहीं अन्य जगहों से काम का प्रस्ताव मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य- बुध की युति किसी भी तरह के वरदान से कम नहीं है। आय में जबरदस्त इजाफा के संकेत हैं। जो जातक किसी भी तरह का व्यापार में है उनके लिए अच्छा मुनाफा और व्यापार में ग्रोथ की संभावना दिखाई दे रही है। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। बेहतर अवसर आने पर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कोई योजना पर कार्य प्रगति से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य योग धनु राशि के जातकों का शानदार और शुभ परिणामों वाला रहेगा। धन लाभ और तरक्की के अच्छे संकेत हैं। किसी योजना पर धन निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें