फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (22 To 28 August) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 20 Aug 2022 09:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope: जो लोग विदेश में अपना करिअर बनाने की सोच रहे थे,उनकी राह में आ रही बाधांए दूर होंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी रोग या फिर किसी अन्य शारीरिक कष्ट से पीडि़त चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह उससे आराम मिल जाएगा। आपके काम में आ रही अड़चनों को दूर करने में आपके साथी काफी मददगार साबित होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान करिअर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा मन मुताबिक सफलता एवं लाभ दिलाने वाली साबित होंगी। यदि आपका कोई पैसा बाजार या किसी योजना आदि में अटका हुआ था तो वो अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग किसी धार्मिक या फिर पर्यटन स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। 
विज्ञापन

2 of 12
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि वालों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करिअर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है,जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे और आपका मन ऐसे कार्यों में खूब लगेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी और बड़े-बूढ़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पढ़ाई-लिखाई और लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस समय धन का प्रवाह उत्तम रहेगा और संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि,भवन या वाहन को खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। जो लोग विदेश में अपना करिअर बनाने की सोच रहे थे,उनकी राह में आ रही बाधांए दूर होंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। लोग आपकी जोड़ी की तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन दूध,चीनी और सफेद मिठाई का दान करें। 
विज्ञापन

3 of 12
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नए अवसरों को लेकर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय में बदलाव करने की सोच रहे थे तो आपका यह सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। आपको रोजी-रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी मुश्किल का समाधान खोजते समय आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इष्ट-मित्र भी अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम की गाड़ी को पटरी पर लाने में किसी महिला मित्र का विशेष योगदान रहेगा। जो लोग अभी तक एकल जीवन जी रहे थे,उनकी लाईफ में किसी की इंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें और अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय उसके लिए भी निकालें। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड पाठ करें। 

4 of 12
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपका सहयोग करते नजर आएंगे। आपके कामकाज की तारीफ होगी। संभव है कि आपको कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी भी मिल जाए। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे,उनका सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी और धन लाभ की प्राप्ति होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही निबट जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। पैतृक संपत्ति को पाने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय भाई-बहनों की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी और उन्हें कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान कामकाज के दौरान जल्दबाजी से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा और परिवार संग सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन

5 of 12
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह क्रोध एवं अहंकार से बचना होगा,अन्यथा न सिर्फ आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बात-व्यवहार में सावधानी बरतें नहीं तो आप बरसों पुराने रिश्तों से भी हाथ धो सकते हैं। ऐसे में किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय दूसरों का उपहास उड़ाने से बचें। इस सप्ताह आपको कामकाज के साथ अपने शरीर का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी,अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का शिकार होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय कांट्रैक्ट और कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आप विभिन्न स्रोतों से लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। विदेश से जुड़े व्यवसाय या फिर काम करने वालों को मनचाहा लाभ होगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों और सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन या फिर धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको इस सप्ताह संभल कर कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह का तनाव या बदनामी झेलनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें। 
विज्ञापन

6 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर दूसरों की जिम्मेदारी भी आपको उठानी पड़ सकती है। जिसे आप अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास से बखूबी निभाएंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कारोबार में आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने व्यवसाय को धीमी गति से ही सही लेकिन आगे बढ़ाते हुए पाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप खुद को तन और मन दोनों से थका हुआ पाएंगे। मां की सेहत को लेकर भी आपके मन में चिंता बनी रहेगी। इस दौरान किसी कागज में कागज पर साइन करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। विशेष रूप से किगसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सतर्क रहें। प्रेम संबंध सामन्य रहेंगे। कठिन समय में लव पार्टनर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन के उतार-चढ़ाव भरे दौर में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
तुला 
तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने संबंध और सेहत पर जरा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर घर किसी प्रिय सदस्य के साथ मतभेद या वाद विवाद हो सकता है। ऐसे स्थिति में किसी भी समस्या को शांत मन और सूझबूझ से दूर करने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत या सुख सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक खर्च हो जाने पर आर्थिक चिंता सताएगी। अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा खर्चीली और थकान भरी रहने के कारण मन थोड़ा निराश एवं दु:खी रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी मिलेगी, जिससे घर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी और घर परिवार के साथ उसे इन्ज्वाय करने का मौका मिलेगा। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से भी शुभ रहने वाला होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तो वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन का तिलक लगाकर करें। 

8 of 12
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करिअर कारोबार को लेकर बड़ा अवसर हाथ लगने से मन खुश रहेगा। किसी बड़ी योजना या संस्था के साथ जुड़कर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में उठाए गए कदम सही साबित होंगे और उसमें मनचाही प्रगति होगी। बीते समय में किसी योजना या व्यवसाय में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किल का हल निकालने में मदद मिलेगी। भूमि भवन से जुड़े विवाद का बातचीत के माध्यम से हल निकलेगा। यह सप्ताह प्रेम संबंध की दृष्टि से बेहद शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं जो पहले से ही प्रेम संबंध में बने हुए हैं उनका लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक देगी,जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें। मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। 
 

9 of 12
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी,जिसके साथ भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जिन लोगों के कार्यक्षेत्र में कुछ उठापटक चल रही थी,इस सप्ताह सभी चीजें सुव्यवस्थित होती नजर आएंगी। सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा और जूनियर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक से उनकी झोली में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी आ सकती है। सप्ताह के मध्य में जीवन से जुड़ी कोई बड़ी उलझन दूर होने पर आप सुकून महसूस होंगे। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के हाथ कोई बड़ा सौदा लग सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हएु उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की बड़ी उपलब्धि आपके सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करें। 

10 of 12
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर गुमराह करने की कोशिश में जुटे रहते हैं। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर परिवार किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम उठाने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अतिरिक्त कामकाज का बोझ आ सकता है। हालांकि उसे निबटाने में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे। यह समय पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में किसी बड़े सौदे को करते समय एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में किसी भी योजना या कारोबार में धन निवेश सोच-समझकर ही करें। प्रेम संबंध में यदि कोई गलतफहमी पैदा हो गई हो तो उसे विवाद की बजाय संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें,अन्यथा संबंध और अधिक खराब हो सकते हैं। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं,चोट लगने की आशंका है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शमीपत्र चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

11 of 12
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
 
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। इस सप्ताह भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में भी किसी बात को लेकर सीनियर का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह कोई भी निर्णय गुस्से में आकर या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूर रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। जिसके चलते उधार लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में संभलकर कदम आगे बढ़ाएं और उसका सोशल मीडिया आदि पर महिमामंडन करने से बचें,अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को शनि संबंधी चीजों का दान करें। 
 
विज्ञापन

12 of 12
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में सौभाग्य का साथ मिलने पर आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे,उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं। हालांकि बदलाव करते समय अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च करेंगे। मनचाही या फिर कहें बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहें हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। कारोबार में लाभ और उन्नति के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आलस्य से बचना होगा,अन्यथा हाथ में आया अवसर निकल सकता है। इस दौरान आपको अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना होगा। सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए खान-पाान और दिनचर्या सही रखें। इस सप्ताह अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें और प्रसाद के रूप में केसर का तिलक लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें