फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: बुध करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, मेष सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशहाली

Wed, 01 Oct 2025 11:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Rashi Parivartan 2025: अक्तूबर माह की शुरुआत हो चुकी है, जो बेहद ही खास है। माह के प्रारंभ में ही ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Budh Rashi Parivartan 2025 - फोटो : amar ujala
Budh Rashi Parivartan 2025: अक्तूबर माह की शुरुआत हो चुकी है, जो बेहद ही खास है। माह के प्रारंभ में ही ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 3 अक्तूबर 2025 को सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर अपनी स्वराशि कन्या से यात्रा को विराम देते हुए शुक्र के घर यानी तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि शुक्र और बुध में आपसी मित्रता का भाव माना जाता है, ऐसे में यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। इससे कुछ जातकों की कला और रचनात्मकता में निखार, करियर में सुधार और व्यापार में नई संभावनाओं के द्वार खुलने के योग बन सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य मंगल की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
विज्ञापन

2 of 4
निवेश के लिए नए अवसर मिलेंगे, जिससे भविष्य के लिए धन जुटा सकते हैं। विदेश में करियर या कारोबार के सपने पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आप कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखेंगे, जिस कारण प्रभाव व आत्मबल बना रहेगा। व्यापार में चल रही समस्याएं दूर होंगी और आप नए काम का प्रारंभ भी करेंगे। हालांकि, पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली देखने अधिक मिलेगी। निवेश के लिए नए अवसर मिलेंगे, जिससे भविष्य के लिए धन जुटा सकते हैं। विदेश में करियर या कारोबार के सपने पूरे होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है।धन लाभ और उन्नति के सुनहरे अवसर मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के संवाद प्रभावित होंगे। आप नए लोगों से मिलेंगे, जिनका साथ कारोबार को बेहतर बनाएगा। बुध के तुला में आने से व्यक्तिगत, पेशेवर और आर्थिक प्रगति भी होगी। यह समय पुरानी बात और कुछ छल कपट से बाहर आने के संकेत दे रहा। मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है।धन लाभ और उन्नति के सुनहरे अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आपकी वाणी प्रभावित बनेगी और कई नए लोग आपसे जुड़ेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों की कला में निखार आएगा। आप नौकरी छोड़कर अपनी कला पर ध्यान देंगे, जिससे एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। हालांकि, व्यापार में मंदी अब समाप्त होगी। आपको धन लाभ और काम का विस्तार करने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। स्वयं को विलासिता जीवन देने की योजनाएं बनाएंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी वाणी प्रभावित बनेगी और कई नए लोग आपसे जुड़ेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

 

Navpancham Rajyog 2025: देवगुरु बृहस्पति बना रहे हैं नवपंचम राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

 

Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें