Budh Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न पंचांगों में ग्रहों की स्थिति देखकर इसका अनुमान लगाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:52 बजे बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखाएगा। नवग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा दिया गया है। बुध को बुद्धि, वाणिज्य, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता का ग्रह माना जाता है। इसलिए जातक की कुंडली में बुध की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। नवंबर और दिसंबर में बुध की स्थिति उलट जाएगी। इस वर्ष के अंत तक बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। 26 नवंबर से वृश्चिक राशि में बुध वक्री हो जाएंगे और 16 दिसंबर को इसी राशि में रहते हुए मार्गी होंगे। बुध के मार्गी होते ही कुछ राशियों के भाग्य में परिवर्तन आएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ..