फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Margi: 16 दिसंबर को बुध होंगे मार्गी, इन राशियों का बदलेगा भाग्य

Thu, 28 Nov 2024 05:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mercury in Scorpio; द्रिक पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:52 बजे बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। बुध का गोचर व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखाएगा। नवग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
26 नवंबर से वृश्चिक राशि में बुध वक्री हो जाएगी और 16 दिसंबर को इस राशि में रहते हुए मार्गी होंगे। - फोटो : amar ujala
Budh Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न पंचांगों में ग्रहों की स्थिति देखकर इसका अनुमान लगाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:52 बजे बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखाएगा। नवग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा दिया गया है। बुध को बुद्धि, वाणिज्य, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता का ग्रह माना जाता है। इसलिए जातक की कुंडली में बुध की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। नवंबर और दिसंबर में बुध की स्थिति उलट जाएगी। इस वर्ष के अंत तक बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। 26 नवंबर से वृश्चिक राशि में बुध वक्री हो जाएंगे और 16 दिसंबर को इसी राशि में रहते हुए मार्गी होंगे। बुध के मार्गी होते ही कुछ राशियों के भाग्य में परिवर्तन आएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ..
विज्ञापन

2 of 4
26 नवंबर से वृश्चिक राशि में बुध वक्री हो जाएगी और 16 दिसंबर को इस राशि में रहते हुए मार्गी होंगे। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
बुध इस राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे। इस राशि पर बुध का सकारात्मक प्रभाव रहेगा। सातवां भाव जीवनसाथी से संबंधित होता है। साझेदारी के व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है. साथ ही कुछ जातकों को नौकरी का अवसर भी मिल सकता है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 4
26 नवंबर से वृश्चिक राशि में बुध वक्री हो जाएगी और 16 दिसंबर को इस राशि में रहते हुए मार्गी होंगे। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
बुध इस राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। आप दी गई जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। लेकिन आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।
विज्ञापन

4 of 4
26 नवंबर से वृश्चिक राशि में बुध वक्री हो जाएगी और 16 दिसंबर को इस राशि में रहते हुए मार्गी होंगे। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
बुध इस राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह भौतिक सुखों से जुड़ा स्थान है। कुछ अच्छी चीजें होंगी। पारिवारिक स्तर पर ख़ुशी का माहौल रहेगा। कोई अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें दूर हो सकती हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें