फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन राशि वालों की किस्मत लेगी नया मोड़, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

Wed, 15 Jul 2026 10:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sun Transit in Cancer 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलता है। इस समय कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां बढ़ती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2026: 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वह 15 अगस्त 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए इस दौरान भावनाओं, पारिवारिक जीवन और मानसिक स्थिति पर सूर्य के गोचर का विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं और उनका गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालता है। हालांकि, प्रत्येक राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ उनके प्रभाव भी बदल जाते हैं। इस बार सूर्य के चंद्रमा की राशि कर्क में आने से कुछ राशियों को करियर, मान-सम्मान और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ जातकों को मानसिक तनाव, पारिवारिक उलझनों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह गोचर सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं, सूर्य के कर्क राशि में गोचर का किन राशियों पर शुभ और किन पर चुनौतीपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं और अब चौथे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान घर-परिवार और माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। मेष राशि के जो लोग शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उनका मन पढ़ाई में कम लग सकता है। पारिवारिक वातावरण को शांत रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। खास बात यह है कि, मेहनत का फल मिलेगा और व्यापार में नई योजनाओं को सफलता मिलने की संभावना रहेगी। 

4 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। वाणी की कठोरता रिश्तों में दूरी ला सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। मित्रों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर आपकी ही राशि अर्थात प्रथम भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और बड़े अधिकारियों से रिश्ता बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं और अब वे आपके द्वादश भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लाभ के योग हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य द्वादश भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में गोचर करेंगे। यह समय आय बढ़ाने और नए अवसर प्राप्त करने के लिए अच्छा माना जाएगा। यात्रा करने के योग बनेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।

8 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य लाभ भाव के स्वामी होकर कर्म भाव में गोचर करेंगे। व्यापारियों को प्रतिष्ठा और लाभ दोनों प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत का उचित फल मिलने के योग बनेंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 

9 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य कर्म भाव के स्वामी होकर भाग्य भाव में गोचर करेंगे। करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

10 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य भाग्य भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान अचानक होने वाले बदलावों के लिए तैयार रहना होगा। कोई खास जीवन में दस्तक दे सकता है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। अपनापन बढ़ने की पूरी संभावना है। 

11 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में गोचर करेंगे। रिश्तों में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है।

12 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला माना जाता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर करेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष से जुड़ी कुछ चिंताएं हो सकती हैं।

Gajkesari Yog 2026: 16 जुलाई तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर-नौकरी में आएगा बड़ा उछाल
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब ? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और किन राशियों पर बरसेगी मां पार्वती की कृपा
Mangal Gochar 2026: 15 दिन बाद इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, भाग्य होगा मजबूत और करेंगे तरक्की
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें