फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Grah Uday 2023: बुध ग्रह हुए उदय, इन राशियों पर रहेगा अच्छा प्रभाव, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Thu, 11 May 2023 11:13 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
BUDH GOCHAR 2023 - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध मेष राशि पर गोचर करते हुए 10 मई को सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर उदय हो गए हैं। वक्री बुध 15 मई को मार्गी भी हो जाएंगे। इसी अवस्था में गोचर करते हुए ये 7 जून को शाम 7 बजकर 44 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके उदय होने का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए उदय बुध अप्रत्याशित सुखद परिणामों का लाभ देंगे। किसी बड़े शुभ समाचार से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। किसी दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से आपके लिए सुखद समाचार है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए उदय बुध अत्यधिक भागदौड़ का सामना करवाएंगे। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार और चर्म रोग से सावधान रहना पड़ेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए उदय हुए बुध आय के स्रोतों में तो वृद्धि करेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हो तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए उदय बुध का प्रभाव पद और गरिमा के वृद्धि कराएगा। नौकरी में भी पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के योग हैं। यहां तक कि नई नौकरी अथवा स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उदय बुध धर्म और अध्यात्म के प्रति उन्नति प्रदान करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए उदय बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन से भी बचें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। उतार-चढ़ाव के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए उदय बुध सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। किसी भी तरह का साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां सकारात्मक परिणाम देंगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए अनुबंध पर पर भी हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवरसर अनुकूल रहेगा लाभ उठाएं। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए उदय बुध का प्रभाव मिलाजुला फल कारक रहेगा। इस बात का सदैव ध्यान रखें कि आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करते रहेंगे। ऐसे गुप्त शत्रुओं से बचें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। कोई भी नया व्यापार आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्त के योग। वीजा आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए उदय बुध कार्यक्षेत्र में बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग। आय के साधनों में वृद्धि होती रहेगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए उदय बुध सामान्य फल कारक ही रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मित्रों से भी सहयोग के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो वहां भी सफलता के योग। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए उदय बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल सुखद रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए उदय बुध अप्रत्याशित रूप से कई तरह का आर्थिक लाभ देंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य के प्रति हमेशा चिंतनशील रहें। चर्म रोग से बचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें