ज्योतिष शास्त्र में भद्र महापुरुष योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। यह राजयोग बुध ग्रह के अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होने पर बनता है। जब बुध मिथुन या कन्या राशि में होकर कुंडली के केंद्र भाव में यानी 1, 4, 7 या 10वें स्थित होता है तब भद्र महापुरुष योग का निर्माण होता है। इस समय कन्या राशि में यह शुभ योग बना हुआ है जो 26 सितंबर तक रहेगा। इस योग के निर्माण से कई राशि वालों को आने वाले दिनों में लाभ होता हुआ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर लाभ मिल सकता है। करियर में जबरदस्त आपको सफलता हासिल होने के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं भद्र महापुरुष राजयोग बनने से किन राशियों के लिए शुभ और शानदार रहेगा।