बुध का कर्क राशि में गोचर
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर काफी फलदायक माना जा सकता है क्योंकि बुध आपके स्वामी ग्रह हैं और अब वे आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन भाव में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा और अटके हुए पैसे मिलने के संकेत हैं। आपकी वाणी में मिठास और प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। इस समय आपकी जीवनशैली में सुधार होगा और आप अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी, और कला, संगीत या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलने की संभावना है।