फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2022: 3 दिसंबर को बुध करेंगे धनु राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Mon, 28 Nov 2022 11:04 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
BUDH GOCHAR 2022: बुध के राशि परिवर्तन से वाणिज्य, न्याय के क्षेत्र, बैंकिंग के सेक्टर्स तथा युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 3 दिसंबर की प्रातः 6 बजकर 45 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 28 दिसंबर की प्रातः 5 बजकर 10 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन से वाणिज्य, न्याय के क्षेत्र, बैंकिंग के सेक्टर्स तथा युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनके राशि परिवर्तन का कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। भाग्य उन्नति तो होगी ही धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेशों में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो बेहतरीन सफलता के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। किसी नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। भाइयों में आपसी तालमेल बढ़ेगा।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध हर तरह से सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा किंतु इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ही गुप्त शत्रु भी प्रभावी रहेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। यात्राएं अधिक करनी पड़ेगी। कष्टकर यात्रा का भी योग बनेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति। विवादित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इन सबके बावजूद ननिहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना हो तो भी पूर्ण सफलता मिलेगी।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी सफलता के योग। 

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। भाग्य उन्नति तो होगी ही काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा उसने लाभ भी मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतरीन रहेगा। किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेशों में पढ़ाई के लिए प्रयास करना हो तो योग और अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव खट्टे मीठे अनुभव का सामना करवाएगा। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी और वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर जाने नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। प्रभाव वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानी पूर्वक करें,वाहन दुर्घटना से बचें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। कोर्ट कचहरी तथा मुकदमेबाजी पर अधिक खर्चा होगा। किसी भी तरह के विवाद से दूर ही रहें।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। कम परिश्रम पर भी लाभ अधिक होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य-व्यापार में उन्नति तो देंगे ही पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों सदा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। वे लोग जो आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए टेंडर का आवेदन करना भी लाभदायक रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें