सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। बुधदेव सितंबर माह में आपकी राशि से धन के स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ की प्राप्त हो सकती है। इससे अलावा बहुत दिनों से किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल हो सकता है। आपकी कुछ सोची-समझी रणनीतियां कामयाब होंगी और व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने का अवसर मिलेगा।