कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अच्छा साबित होगा। आपकी कुंडली में बुध पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर गंभीर रहेंगे। आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अविवाहित जातकों को विवाह के संबंध में बातचीत हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।