Budh Gochar 2025: वाणी, व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध बीते 03 अक्तूबर को कन्या से तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। बुध तुला राशि में 24 अक्तूबर तक रहेंगे फिर इसके बाद मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। यह सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी माने जाते हैं। बुध के गोचर करने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं बुध के गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ देखने को मिलेगा।