फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में बुध की एंट्री, इन 3 राशि वालों पर होगी धन की वर्षा

Thu, 20 Nov 2025 11:24 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Gochar 2025: साल 2025 का अंतिम माह दिसंबर ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस महीने ग्रहों के राजकुमार बुध नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह 29 दिसंबर 2025 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर छाया ग्रह केतु के मूल नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar 2025 - फोटो : amar ujala
Budh Gochar 2025: साल 2025 का अंतिम माह दिसंबर ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस महीने ग्रहों के राजकुमार बुध नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह 29 दिसंबर 2025 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर छाया ग्रह केतु के मूल नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। बुध के इस नक्षत्र गोचर का खास प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। इसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ, व्यापार विस्तार, नौकरी में तरक्की, विवाह के योग और यात्राओं से लाभ मिलने की संभावनाएं बनेंगी। इस गोचर के दौरान बुध की ऊर्जा बुद्धि, व्यापार, तर्क, संवाद और निर्णय क्षमता को मजबूत करती है, जिसके कारण जातकों को कई तरह के लाभ संभव है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Surya Mangal Rajyog 2026:शनि की राशि में बन रहा शक्तिशाली राजयोग, नए साल में चार राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र के विशेष गोचर से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिलेगी मनचाही नौकरी और तरक्की
विज्ञापन

2 of 4
दोस्तों के साथ कोई खानपान का आयोजन करेंगे, जहां पुराने साथियों से मुलाकात करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिए राहत मिलेगी। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर और बाहर खुशियों का एहसास होगा। इस समय आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से सहयोग और सुख प्राप्त होगा। यह समय व्यवसाय में आपके कौशल को बढ़ाएगा। मेहनत का सकारात्मक फल मिलने से आय में तेजी से वृद्धि होगी। इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग प्रबल है। दोस्तों के साथ कोई खानपान का आयोजन करेंगे, जहां पुराने साथियों से मुलाकात करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिए राहत मिलेगी। 

2026 में बृहस्पति का बड़ा परिवर्तन, बनेगा शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 4
आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा जिस कारण आपके काम भी बनेंगे। यह अवधि आपके लिए वृद्धि और उन्नति से भरपूर रह सकती है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की रुचि कला, संगीत, लेखन या रचनात्मक कार्यों में अधिक दिखेगी। आप नए लोगों से भी मिलेंगे। दोस्तों और परिवार का साथ होने के कारण किसी छोटे-मोटे काम का प्रारंभ करेंगे। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर काबू रखने की बजाए आप अपने प्यार का इजहार करेंगे। सोलमेट के साथ समय बिताने के अवसर आपको मिलेंगे। बिजनेस यात्राएं लाभदायक होंगी। आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा जिस कारण आपके काम भी बनेंगे। यह अवधि आपके लिए वृद्धि और उन्नति से भरपूर रह सकती है।
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या के राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, जानें क्या है इसका ग्रहों-नक्षत्रों से संबंध
विज्ञापन

4 of 4
लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय सकारात्मक बदलावों से भरा होने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अधिक स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे और मानसिक तनाव भी कम होगा। आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय ले पाएंगे, जिससे व्यापार, करियर व अन्य कामों में खास बदलाव नजर आएंगे। रिश्तों में गलतफहमियां जो पनप गई थी, वह दूर होती हुई नजर आएंगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


Lucky Horoscope 2026: साल की शुरुआत में चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्य-मंगल का होगा महासंयोग

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें