फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2023: बुध का मेष राशि में गोचर ,जानिए सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Sun, 02 Apr 2023 03:21 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2023: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 31 मार्च को दोपहर बाद 3 बजकर 59 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां ये 7 जून तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अपनी यात्रा के मध्य बुध 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 05 मिनट पर वक्री होंगे और पुनः 15 मई की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मार्गी होंगे। इनके राशि परिवर्तन का व्यापार क्षेत्र पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Weekly Horoscope (03-09 April): सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से चर्मरोग से सावधान रहना पड़ेगा। पेट संबंधी विकार से भी बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। शासन सत्ता का सहयोग तो मिलेगा किंतु उस सहयोग को पूरी तरह अपने पक्ष में ले। कठिनाई का सामना करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है।
 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरफ से लाभदायक ही रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। लिए गए निर्णय किए गए कार्यों की सराहना होगी। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही पैतृक संपत्ति के लाभ का भी योग बना रहा है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता के सर्वाधिक योग।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक वार्ता की सफलता के योग।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। विशेष करके स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको दवाओं के रिएक्शन और पेट संबंधी विकार तथा चर्म रोग से भी सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। न्यायालय के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव भाग्य उन्नति तो देगा ही दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साझा व्यापार भी कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर की अनुकूलता रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए आगे बढ़ें। कर्ज के लेन-देन से भी बचें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता तो मिलेगी ही कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेमसंबंधी मामलोंमें प्रगाढ़ता आएगी।विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा यद्यपि लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी फिर भी मित्रों तथा संबंधियों से कहीं न कहीं मनमुटाव बढ़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध साहस और पराक्रम की वृद्धि तो कराएंगे किंतु कई बार अपने सौम्य स्वभाव के चलते आप नुकसान भी उठाएंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक ट्रस्टों में दान पुण्य भी करेंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्रदान करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। इस अवधि के मध्य किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद से दूर ही रहें। नई जिम्मेदारियों में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें