April Horoscope 2023: अप्रैल का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला होगा। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने में देखने को मिलेगा। इसके अलावा सबसे प्रमुख ग्रह बृहस्पति इसी महीने में करीब 13 महीनों के बाद राशि बदलेंगे। गुरु राहु ग्रह के साथ मेष राशि में युति बनाएंगे जिस कारण से गुरु-चांडाल नाम का अशुभ योग बनेगा। अप्रैल महीने में सूर्य, शुक और बुध ग्रह भी अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों के राशि बदलने के कारण कई राशियों पर इसका शुभ-अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
सूर्य का गोचर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 बजे के करीब सूर्य मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य इस राशि में 15 तक रहेंगे फिर इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Guru Gochar
- फोटो : अमर उजाला
गुरु का गोचर
देवता के गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के मेष राशि में गोचर से राहु के साथ युति बनेगी क्योंकि इस समय राशि भी मेष राशि में हैं। ऐसे में गुरु-चांडाल योग का निर्माण होगा।
4 of 6
venus
शुक्र का गोचर
सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 6 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह इस राशि में 2 मई तक रहेंगे फिर इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बुध की चाल
21 अप्रैल को वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध मेष राशि में वक्री होंगे। फिर इसके बाद 23 अप्रैल को रात 11 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो जाएंगे।
अप्रैल में ग्रहों के गोचर से इन राशियों को मिलेगा फायदा
वृषभ राशि
अप्रैल का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अटके हुए काम जल्द पूरे होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की इस महीने हर तरह की इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। मन पूरी तरह से इस माह प्रसन्न रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा।
कर्क राशि
आपके लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है। धन की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों का हल निकलेगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं सफल होगी और व्यापार में तरक्की के योग दिखाई दे रहा है।
कुंभ राशि
सफलता हासिल करने का महीना आपके लिए रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और जो काम धीमी गति से चल रहे हैं उनमें गति आएगी। सुखी और अच्छे से महीना बीतेगा। धन कमाने के एक साथ कई मौके मिलेंगे।