ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 26 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां ये 13 नवंबर की रात्रि 9 बजकर 19 मिनट तक गोचर गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इनके तुला राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्य, शुक्र और केतु के एक साथ आ जाने पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा,जिसका प्रभाव तुला राशि वालों के लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम वाला सिद्ध होगा। अन्य सभी राशियों के लिए इनके गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में बुध का गोचर सुखद परिणामों का योग बनाएगा। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव वाले परिणामों का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके दवाओं के रिएक्शन,चर्म रोग और पेट संबंधी समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध और उनके साथ अन्य ग्रहों द्वारा बनाया गया चतुर्ग्रही योग प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी बड़ी प्रतियोगिता में बैठना चाहें तो यह अवसर अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध हर तरह से आयके साधन बढ़ाएंगे। माता पिताके स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे शासन सत्ताका पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टिसे ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियोंसे सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा अधिक आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से ग्रह फल शुभ रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। अपने साहस और सूझबूझ परक निर्णय लेने के फलस्वरूप आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों से दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद का निपटारा होगा। ईष्ट मित्रों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
आपकी राशिमें गोचर करते हुए बुध हर तरह से लाभदायक ही सिद्ध होंगे। भाग्य उन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल लाभदायक रहेगा।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। फिर भी विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह फल अतिअनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार,चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहना पड़ेगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय बेहतरीन रहेगा ही किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से भी ग्रह फल अति अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो ग्रह-गोचर अनुकूल है।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। इस अवधि के मध्य भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव भाग्य उन्नति तो करेगा ही,प्रतीक्षित परिणाम आपके पक्ष में आएंगे अवधि के मध्य कार्य व्यापार की दृष्टि से जो भी निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में अधिक सफलता मिलेगी।
मीन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का अशुभ प्रभाव आपको षड्यंत्र का सामना करवाएगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र करने से पीछे नहीं हटेंगे इसीलिए इस अवधि के मध्य हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें।