फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, इन 4 राशि के जातकों की बदलेगी तकदीर

Sun, 20 Nov 2022 12:01 AM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
विज्ञापन
1 of 5
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में बुध एक महत्वपूर्ण ग्रह है। दरअसल किसी भी व्यक्ति का संवाद कौशल, तर्क शक्ति, लेखन, ज्योतिष ज्ञान बुध के द्वारा ही संचालित होते हैं। इसके अलावा फाइनेंस से जुड़े मामलों में भी बुध की कृपा से ही सफलता मिलती है। बुध ग्रह 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय मेष राशि में विराजमान राहु की बुध पर दृष्टि होगी। गुरु की राशि में बुध को अच्छा फल देने वाला माना गया है। वहीं 4 राशियां ऐसी है जिनको इस गोचर से बेहद फायदा होगा। आइए समझते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। तीसरे भाव से पराक्रम का और छठे भाव से रोग,ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। बुध का गोचर अब आपके भाग्य स्थान से ही होगा। नवम भाव में विराजमान बुध की दृष्टि तीसरे भाव पर जा रही है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अब यात्राओं का लाभ प्राप्त होगा। अपने भाई या मित्र की मदद से आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ सकते है। इस समय लेखन,प्रकाशन और वित्त से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आपकी वाणी के प्रभाव पर काम होंगे। नौकरी में सहयोगी मददगार होंगे। किसी काम के लिए बैंक से लोन लेना चाह रहे थे तो वो अब संभव होता हुआ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध धन और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं। दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होने के कारण इनसे लक्ष्मी योग का भी निर्माण होता है। बुध आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे। बुध की दृष्टि इस समय आपके लाभ भाव पर होगी। इस गोचर से आपको संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। कुटुंब में कोई मांगलिक काम हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े जातक इस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो युवा है उन्हें किसी नए प्रेमी का साथ मिल सकता है। इस समय अगर आप किसी निवेश की सोच रहे है तो अच्छा समय है। बुध के दृष्टि फलस्वरूप नए और बड़े आर्डर मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल समय कहा जा सकता है। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवे भाव के स्वामी होते हैं। आठवें भाव से अचानक होने वाली घटनाओं का वही ग्यारहवें भाव से व्यक्ति की आय के स्तोत्र का पता लगाया जाता है। बुध का गोचर आपके धन स्थान यानी दूसरे भाव से होगा। बुध की दृष्टि आपके आठवें भाव पर जा रही है। आय भाव के स्वामी के धन स्थान में आने से एक राजयोग का निर्माण यहां होगा जिससे आपको धन की प्राप्ति होगी। इस समय आप अपनी वाणी की अनुकूलता से कठिन कार्य भी सिद्ध करेंगे। किसी गुप्त धन की प्राप्ति या गुप्त निवेश की ओर सितारे संकेत कर रहे हैं। इस समय मित्रों के माध्यम से किसी नए व्यापार में आपका जुड़ाव दिखाई पड़ रहा है। कार्य स्थल पर प्रमोशन होगा। तंत्र और मन्त्र में रूचि आएगी और सफल भी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी होते हैं। पंचम भाव से प्रेम,शिक्षा और संतान का वही आठवे भाव से अचानक होने वाली घटनाओं का पता लगाया जाता है। बुध का गोचर इस समय आपके लाभ स्थान में होगा। बुध की दृष्टि आपके पंचम भाव पर जा रही है। इस गोचर काल में आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय बड़े भाइयों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। बुध की दृष्टि के कारण पढाई कर रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मीडिया,जनसंचार और लेखन से जुड़े जातक अपने कार्य के माध्यम से लोगों के बीच प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। इस समय आपके प्रेमी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा और आप पिकनिक पर भी जा सकते है। इस समय नवविवाहित महिला गर्भधारण करना चाहे तो उचित समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें