फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Asta: 29 अगस्त को बुध होंगे कर्क राशि में अस्त, सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 18 Aug 2025 01:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Asta: ज्योतिष के अनुसार, जब बुध ग्रह सूर्य के निकट आते हैं, वे अस्त हो जाते हैं। बुध का अस्त संचार, बुद्धिमत्ता, व्यापार और वाणी जैसे क्षेत्रों पर हल्का असर डाल सकता है। 29 अगस्त 2025 को दोपहर 3:44 बजे बुध कर्क राशि में अस्त होंगे और 2 अक्टूबर 2025 को शाम 5:25 बजे उदित होंगे।
विज्ञापन
1 of 13
Budh Asta 2025 - फोटो : freepik
Budh Asta on August 29: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी बुध ग्रह सूर्य के अत्यधिक निकट आ जाते हैं तो वे अस्त हो जाते हैं। सामान्यतः ग्रहों के अस्त होने से उनके कारक तत्वों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि बुध के अस्त होने को अन्य ग्रहों की तुलना में कम हानिकारक माना गया है, लेकिन फिर भी संचार, बुद्धिमत्ता, व्यापार और वाणी जैसे जिन क्षेत्रों पर बुध का सीधा प्रभाव होता है, उनमें हल्के-फुल्के परिवर्तन अवश्य दिखाई देते हैं।
Shukra Gochar: 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष से मीन तक किसे मिलेगा प्रेम और किसे धनलाभ
इस वर्ष बुध 29 अगस्त 2025 को दोपहर 3:44 बजे कर्क राशि में रहते हुए अस्त होंगे और लगभग एक महीने से भी अधिक समय तक अस्त अवस्था में बने रहेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर 2025 को शाम 5:25 बजे वे उदित होंगे। दिलचस्प बात यह है कि अस्त होने की अवधि के दौरान बुध केवल कर्क राशि में ही नहीं रहेंगे, बल्कि कर्क से आगे सिंह और फिर अपनी स्वयं की राशि कन्या तक का भ्रमण कर लेंगे। यानी अस्त रहते-रहते बुध तीन राशियों को प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक बुध के अस्त होने से किस तरह के परिणाम सामने आ सकते हैं।
Nakshatra Gochar: पुष्य नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

2 of 13
कार्यक्षेत्र में अचानक लिए गए निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का अस्त मानसिक बेचैनी और आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव ला सकता है। पढ़ाई या प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले जातकों को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होगी। कार्यक्षेत्र में अचानक लिए गए निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। घर-परिवार में छोटी बातों को लेकर तनाव संभव है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन

3 of 13
धन आने में देरी हो सकती है और खर्च उम्मीद से ज्यादा बढ़ सकते हैं। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को बुध अस्त की अवधि में आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। धन आने में देरी हो सकती है और खर्च उम्मीद से ज्यादा बढ़ सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता या पढ़ाई में अड़चन सामने आ सकती है। रिश्तों में संवाद की कमी गलतफहमियाँ बढ़ा सकती है। रचनात्मक कार्य करने वालों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे।

4 of 13
कामकाज में भी गति धीमी रह सकती है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ही बुध हैं, इसलिए इस राशि पर इसका असर अधिक दिखाई देगा। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याएँ जैसे थकान, नींद की कमी या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। घरेलू जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशांति संभव है। कामकाज में भी गति धीमी रह सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में देरी होगी। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि में ही बुध अस्त हो रहे हैं, इसलिए इस राशि पर प्रभाव खास रहेगा। भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है और आत्मविश्वास कभी-कभी डगमगाएगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में देरी होगी। परिवार और आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाज़ी नुकसान पहुँचा सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
भावनात्मक उतार-चढ़ाव रिश्तों पर भी असर डाल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध अस्त की अवधि खर्चों में बढ़ोतरी का संकेत देती है। यात्राओं में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। करियर में योजनाएँ बनेंगी लेकिन उन्हें पूरी तरह से अमल में लाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना कठिन हो सकता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रिश्तों पर भी असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
वरिष्ठों या अधिकारियों के साथ तालमेल में कठिनाई हो सकती है। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए इस राशि पर असर गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद परिणाम धीमे मिलेंगे। वरिष्ठों या अधिकारियों के साथ तालमेल में कठिनाई हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान पहुँचा सकती है। साझेदारी में किए गए कामों में सावधानी रखनी जरूरी है। अनावश्यक यात्रा या नए निवेश से बचना बेहतर रहेगा।

8 of 13
कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी और मनचाहे परिणाम मिलने में समय लगेगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का अस्त भाग्य और करियर से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयासों में देरी होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी और मनचाहे परिणाम मिलने में समय लगेगा। हालांकि धीरे-धीरे आपकी योजनाएँ आकार लेना शुरू कर देंगी। 

9 of 13
दांपत्य जीवन और रिश्तों में धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध अस्त की अवधि लाभ और कार्यक्षेत्र में मिश्रित परिणाम देगी। बड़े अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नहीं। व्यापार में लाभ तो होगा, लेकिन मनचाहे स्तर तक नहीं पहुँचेगा। दांपत्य जीवन और रिश्तों में धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा।

10 of 13
भाग्य से ज्यादा भरोसा मेहनत पर करना इस समय जरूरी होगा। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का अस्त करियर और विवाह दोनों पर असर डालेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कभी-कभी गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। भाग्य से ज्यादा भरोसा मेहनत पर करना इस समय जरूरी होगा।

11 of 13
स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का अस्त विरोधियों को सक्रिय कर सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप स्थिति संभाल लेंगे। भाग्य का सहयोग कम मिलेगा, जिससे निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

12 of 13
बच्चों से जुड़ी चिंताएँ सामने आ सकती हैं। हालांकि रचनात्मक कार्यों में धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध अस्त प्रेम और दांपत्य जीवन में चुनौतियाँ ला सकता है। नए रिश्तों में गलतफहमियाँ हो सकती हैं। बड़े निवेश या जोखिम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए। बच्चों से जुड़ी चिंताएँ सामने आ सकती हैं। हालांकि रचनात्मक कार्यों में धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी।
विज्ञापन

13 of 13
घर-गृहस्थी में छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों को बुध अस्त का असर शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर झेलना पड़ सकता है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। करियर में अपेक्षित प्रगति धीमी होगी। घर-गृहस्थी में छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाज़ी से लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें