फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्मत चमकाने के लिए कौन सा रत्न धारण करते हैं आपके चहेते सितारे

Wed, 29 Jun 2016 04:09 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सि‌तारों के रत्न
आप ज‌िन स‌ितारों के द‌ीवाने हैं वह स‌ितारे भी अपने स‌ितारे चमकाने के ल‌िए रत्नों पर यकीन करते हैं। बॉलीवुड का शायद ही ऐसा कोई स‌ितारा है ज‌िनकी उंगल‌ियों में रत्न नहीं हैं। महानायक अम‌िताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, शाहरुख खान, अक्षय कुमार सभी रत्नों पर व‌िश्वास करते हैं। आइये जानें आपके चहेते स‌ितारे कौन सा रत्न धारण करते हैं और इन रत्नों पर यकीन की वजह क्या है।
Trending Videos
विज्ञापन

क‌‌िस्मत चमकाने के ल‌िए कौन सा रत्न धारण करते हैं आपके चहेते स‌ितारे

2 of 7
श्‍ााहरुख्‍ा खान
बॉलीवुड के बादशाह की छोटी उंगली में हरे रंग का रत्न है। इस रत्न का नाम है पन्ना। ज्‍योत‌िषशास्‍त्र में इस रत्न को बुध का रत्न कहा गया है। इस रत्‍न को धारण करने से बुद्ध‌ि, व्यवसाय, धन और शोहरत का लाभ म‌िलता है। आप देख सकते हैं क‌ि यह तमाम बातें शहरुख खान के साथ लागू होती है। आप देख सकते हैं क‌ि यह अपनी बौद्ध‌िक क्षमता से व्यवसाय में लाभ उठाना जानते हैं, इनके पास धन भी है और शोहरत भी।
विज्ञापन

अम‌िताभ की उंगली में नीले रंग रत्न

3 of 7
अम‌िताभ
अम‌िताभ की उंगली में नीले रंग रत्न नीलम उनके ल‌िए बहुत ही भाग्यशाली रहा। इस रत्न को धारण करने के बाद से अम‌िताभ की क‌िस्मत के स‌ितारे चमक उठे। कहते हैं शन‌ि का यह रत्न ज‌िनके ल‌िए अनुकूल हो जाता है उसे राजा बना देता है। लेक‌िन यह भी है क‌ि इस रत्न को धारण करने वाला सच्चा और मेहनती होना चाह‌िए। इन दोनों गुणों और नीलम के कारण अम‌िताभ बॉलीवुड के शहंशाह बने हुए हैं। लेक‌िन एक बात और गौरतलब है क‌ि नीलम के साथ पन्ना भी अम‌िताभ की कामयाबी में सहायक है।

ऐश्वर्या राय का भ्‍ााग्‍यश्‍ााली रत्‍न

4 of 7
ऐश्वर्या राय
अम‌िताभ की बहू ऐश्वर्या राय भी अम‌िताभ की तरह नीलम रत्न को अपने ल‌िए भाग्यशाली मानती हैं इसल‌िए यह भी नीलम रत्न धारण करती हैं।
विज्ञापन

सलमान के रत्‍न की ख्‍ाूबी

5 of 7
सलमान खान
सलमान खान अपनी कलाई में ब्रेसलेट पहनते हैं ज‌िसमें फ‌िरोजा रत्न जड़ा हुआ है। सलमान खान इसे अपना लकी रत्न मानते हैं क्योंक‌ि जबसे इन्होंने इस रत्न को धारण क‌िया है तबसे बॉलीवुड में इन्होंने एक के बाद एक कामयाब फ‌‌िल्मों की लाईन लगा दी है। इस रत्न की खूबी यह है क‌ि यह शन‌ि और बुध दोनों ग्रहों को अनुकूल बनाने में सहायक होता है। इस रत्न को जादू-टोना, नजर दोष से बचाने वाला भी माना गया है।
विज्ञापन

अभ‌िषेक बच्चन भी नीलम के दीवाने हैं

6 of 7
अभ‌िष्‍ाेक बच्‍चन
बच्चन पर‌िवार में अम‌िताभ और ऐश्वर्या ही नहीं अभ‌िषेक बच्चन भी नीलम के दीवाने हैं। इनकी उंगली में भी पापा अम‌िताभ बच्चन की तरह नीलम और पन्ना रत्न मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय देवगन का भ्‍ााग्‍यश्‍ााली रत्‍न

7 of 7
अजय देवगण
अजय देवगन का भाग्यशाली रत्न पुखराज है। पुखराज गुरु का रत्न माना जाता है। यह धन, सौभाग्य, समृद्ध‌ि और पार‌िवार‌िक जीवन में समरसता लाने वाला माना जाता है। अजय देवगन के जीवन में यह सभी बातें देखी जा सकती है। इनकी उंगली में मोती भी है जो चन्द्रमा का रत्न माना गया है। इसे शांत‌ि और स्‍थ‌िर बुद्ध‌ि प्रदान करने वाला माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें