Birth Time Prediction: ज्योतिष शास्त्र के आधार पर कुंडली, हस्तरेखाओं और जन्मतिथि से किसी व्यक्ति के स्वभाव तथा जीवन से जुड़े संकेत समझे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, जन्म के समय के आधार पर भी व्यक्ति की प्रवृत्तियों और भविष्य से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं। किस समय किसी का जन्म हुआ है, इससे उसके व्यक्तित्व की झलक मिलती है। आज हम जानेंगे कि रात 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं।
रात 11 बजे से 1 बजे के बीच जन्मे लोग
इस अवधि में जन्म लेने वाले व्यक्ति अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग जीवन में आगे बढ़ने की गहरी इच्छा रखते हैं और अक्सर दूसरों की तुलना में अधिक संसाधन एवं अवसर प्राप्त करते हैं। जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसमें सफलता पाना इनका मुख्य उद्देश्य होता है। ये अपने जीवन में परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हैं और कई बार अपनी उपलब्धियों से दूसरों के लिए उदाहरण बन जाते हैं। अवसर खोजने की बजाय ये खुद मौके पैदा करने में विश्वास रखते हैं।