धन और संपत्ति लाभ के मजबूत अवसर मिलेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शुक्र के धनु में गोचर से बनने वाला समसप्तक राजयोग कर्क राशि वालों के लिए कई शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस अवधि में अचानक धनलाभ के अवसर बार-बार मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और जो लोग प्रेम विवाह की सोच रहे हैं, उनके लिए परिस्थितियाँ पूरी तरह साथ देंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को नए कॉन्ट्रैक्ट, मुनाफ़ा या काम के विस्तार का मौका मिलेगा, जिससे कारोबार तेजी से आगे बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी करियर में अचानक उछाल, सम्मान या प्रमोशन जैसे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, संपत्ति खरीदने या उससे लाभ प्राप्त करने के योग भी प्रबल रहेंगे।