Bhai Dooj 2025 Lucky Rashifal: भाई दूज दिवाली उत्सव का आखिरी दिन है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 23 अक्तूबर 2025 को भाई दूज है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है, जो लंबी आयु और अच्छे परिणामों से संबंध रखता है। इसके अलावा भाई दूज पर सूर्य-बुध के तुला राशि में होने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। वहीं चंद्रमा वृश्चिक और गुरु कर्क में संचरण करेंगे और अपनी कृपा बरसाएंगे। ऐसे में ग्रहों के दुर्लभ संयोग से भाई दूज पर कुछ राशियों को धन लाभ, मान-सम्मान सहित अन्य मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
भाई दूज 2025 शुभ मुहूर्त
तिलक का शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से 12:28 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:58 बजे से 2:43 बजे तक