फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashifal: कई वर्षों बाद भाई दूज पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Tue, 21 Oct 2025 01:29 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhai Dooj 2025 Lucky Rashifal: भाई दूज दिवाली उत्सव का आखिरी दिन है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 23 अक्तूबर 2025 को भाई दूज है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Bhai Dooj 2025 Lucky Rashifal: भाई दूज दिवाली उत्सव का आखिरी दिन है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 23 अक्तूबर 2025 को भाई दूज है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है, जो लंबी आयु और अच्छे परिणामों से संबंध रखता है। इसके अलावा भाई दूज पर सूर्य-बुध के तुला राशि में होने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। वहीं चंद्रमा वृश्चिक और गुरु कर्क में संचरण करेंगे और अपनी कृपा बरसाएंगे। ऐसे में ग्रहों के दुर्लभ संयोग से भाई दूज पर कुछ राशियों को धन लाभ, मान-सम्मान सहित अन्य मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

भाई दूज 2025 शुभ मुहूर्त
तिलक का शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से 12:28 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:58 बजे से 2:43 बजे तक
विज्ञापन

2 of 4
कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आपको प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में धन लाभ के योग है। इस समय रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा। पुराने काम को लेकर चल रहा तनाव दूर होगा और आप मानसिक रूप से स्वस्थ महससू करेंगे। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। 

Weekly Horoscope (20-26 October): मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

3 of 4
आपको दोस्तों से मुलाकात कर खुशी का अनुभव हो सकता है। नया काम प्रारंभ करने से सभी का साथ भी बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही कर्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस समय आपके भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। करियर-कारोबार के स्थान पर प्रमोशन होगा। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको दोस्तों से मुलाकात कर खुशी का अनुभव हो सकता है। नया काम प्रारंभ करने से सभी का साथ भी बना रहेगा।

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
विज्ञापन

4 of 4
यात्रा के योग है। नए लोगों से मुलाकात संभव है। परंतु कोई अपना खास भी जीवन में दस्तक दे सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
यह समय आपके लिए कई बदलावों से भरा रहेगा। आपको कला के क्षेत्र में आगे आने के अवसर मिलेंगे। किसी नए कोर्स में दाखिला लेंगे। सामाजिक और पेशेवर स्तर पर आपकी छवि अच्छी और मजबूत होगी। व्यापार में लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। खास बात यह है कि घर-बाहर स्वजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग है। नए लोगों से मुलाकात संभव है। परंतु कोई अपना खास भी जीवन में दस्तक दे सकता है।

 

 

Govardhan Puja 2025 Samagri List: इन चीज़ों के बिना अधूरी है गोवर्धन पूजा, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें