Bhadrapada Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद खास माना जाता है। इस दिन किए गए शुभ कार्य से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। वहीं, भादों माह में इस बार साधकों को दो दिन अमावस्या प्राप्त हो रही है। पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 10 सितंबर को सुबह 10:33 बजे से शुरू होगी और 11 सितंबर को सुबह 8:56 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, 11 सितंबर को अमावस्या मान्य होगी। लेकिन इस दिन अमावस्या तिथि सुबह 8:56 बजे तक ही मान्य है। ऐसे में दान, तर्पण व स्नान-पूजा पाठ के कार्य 10 सितंबर को किए जाएंगे। ऐसे में भादो अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही ग्रह-दोष शांत होने की भी मान्यता है। आइए जानते हैं 12 राशियों के जातकों को किन चीजों का दान करना लाभकारी रहेगा।