फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ

Wed, 23 Jul 2025 02:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhadra Rajyog: बुध का कन्या राशि में गोचर भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण करेगा। एक ऐसा शक्तिशाली योग जो व्यक्ति को राजयोग जैसे फल प्रदान कर सकता है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar 2025 - फोटो : amar ujala
Bhadra Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब-जब ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं या किसी विशेष राशि में प्रवेश करते हैं, तो वे शुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिनका गहरा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ऐसा ही एक विशेष योग सितंबर 2025 में बनने जा रहा है, जब बुध ग्रह, जो बुद्धिमत्ता, व्यापार और वाणी का प्रतीक माना जाता है, अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश करेगा।
Putrada Ekadashi 2025: कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण का समय और महत्व
बुध का कन्या राशि में गोचर भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण करेगा। एक ऐसा शक्तिशाली योग जो व्यक्ति को राजयोग जैसे फल प्रदान कर सकता है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। करियर में उन्नति, व्यापार में मुनाफा और समाज में सम्मान पाने के योग प्रबल हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं। 
Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर क्यों करते हैं नान्दीमुख श्राद्ध, क्या होगा फायदा?
विज्ञापन

2 of 4
आपकी योजनाएं और रणनीतियाँ शत्रुओं पर भारी पड़ेंगी। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भद्र योग बहुत ही सौभाग्यशाली साबित हो सकता है। बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जो घर, सुख-सुविधा, संपत्ति और माता का कारक होता है। इस गोचर का सीधा असर आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के रूप में देखने को मिलेगा। इस समय आप नया वाहन खरीद सकते हैं, या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। जो लोग पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझे हुए हैं, उन्हें भी इस समय लाभ मिल सकता है। माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और उनके माध्यम से भी आपको धन लाभ हो सकता है। जो योजनाएं अब तक अधूरी थीं, वे अब पूर्ण हो सकती हैं। व्यवसाय में किसी बड़ी डील का लाभ, या पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। साथ ही, आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
आपकी योजनाएं और रणनीतियाँ शत्रुओं पर भारी पड़ेंगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सितंबर में बनने वाला भद्र महापुरुष राजयोग सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। बुध ग्रह इस समय आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो धन, वाणी और पारिवारिक संबंधों से जुड़ा होता है। इस समय अचानक धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, चाहे वह पुरानी निवेश से हो या किसी अप्रत्याशित स्रोत से। आपकी बोलने की कला और बातचीत की शैली में निखार आएगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। खासतौर पर जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग, सेल्स या वाणी से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित होगा। आपकी योजनाएं और रणनीतियाँ शत्रुओं पर भारी पड़ेंगी, और आप मुश्किल हालात को भी बुद्धिमानी से संभाल पाएंगे। इसके साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार के बीच सम्मान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की, प्रोफेशनल टारगेट पूरे होने और नई ज़िम्मेदारियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय सफलता और समृद्धि का संकेत दे रहा है। इस अवधि में बुध ग्रह आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेंगे, जो करियर और व्यवसाय का भाव होता है। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की, प्रोफेशनल टारगेट पूरे होने और नई ज़िम्मेदारियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग शिक्षा, बैंकिंग, अकाउंटिंग, मीडिया, शेयर मार्केट या गणित से जुड़े कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। बिज़नेस करने वालों को नए ऑर्डर और प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है, जिससे धनलाभ होगा। इसके अलावा, कार्यक्षेत्र में जूनियर और सीनियर दोनों का साथ मिलेगा, जिससे कार्य करना आसान हो जाएगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ये समय आपकी मेहनत को पहचान दिला सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें