फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि के लिए मुश्किलों से भरा रहेगा रविवार तक का समय

Thu, 15 Jun 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 7
इस एक राशि के लिए रविवार तक का समय मुश्किलों से भरा रहेगा। ग्रहों के बदलाव के कारण आना वाले कुछ समय ये चिंताओं से घिरे रहने के साथ ही शारीरिक रूप से भी परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशिः मुश्किलों से भरा रहेगा दिन

2 of 7
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
ग्रहों ने राशि परिवर्तन की है, जिसका प्रभाव अाप पर नकारात्मक रहेगा। आने वाले कुछ दिन आपके लिए मुश्किलों से भरे रहेंगे। इसलिए ‌जितनी जल्दी हो अपने काम को पूरा कर लें। दरअसल 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में आ जायेंगें जो कि आपकी राशि से 12वां है। इस समय आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की भी आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

कर्क राशिः मुश्किलों से भरा रहेगा दिन

3 of 7
कामकाज के मामले में आपका आत्मविश्वास भी कमजोर रह सकता है। साथ ही आर्थिक रूप से अपना हाथ ढ़ीला न छोड़ें खर्च बढ़ने के आसार हैं। यह समय पितृ स्थान से भी आपके लिये थोड़ी चिंताएं बढ़ाने वाला रह सकता है। सप्ताहांत पर 18 जून को बुध का मिथुन राशि में सूर्य के साथ आना आपकी चिंताओं में और भी वृद्धि कर सकता है।

वृष राश‌िः खर्चो को रखें हिसाब

4 of 7
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आने वाले 4 दिन आपके लिए बहुत अधिक खर्चीला समय रहेगा। बेहिसाब पैसे खर्च होंगे। हालांकि आपके खर्च उपयोगी वस्तुओं के लिए ही बढ़ने की संभावना है। इस समय आपके लिए यात्रा के योग भी हैं, आप घूमने-फिरने के शौक पर भी पैसे लगा सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः खर्चो को रखें हिसाब

5 of 7
वैसे 15 जून को सूर्य अपनी वृष राशि से मिथुन में आ जाएंगें, यह समय आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी रहने के आसार हैं। सप्ताहांत पर 18 जून को बुध भी मिथुन राशि में सूर्य के साथ आ जायेंगें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में और भी सुधार आने की संभावना है। इस समय आपके लिए रुके हुआ धन प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

तुला राश‌िः निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा सूर्य

6 of 7
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
सप्ताह के शुरुआत से ही संभलकर रहें और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें। धैर्य से काम लें। मेहनत व लगन से अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुला राश‌िः निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा सूर्य

7 of 7
दरअसल सप्ताह की शुरुआत में सूर्य अष्टम भाव में हैं जो कि आपके निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं और जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। 15 जून को यानि सप्ताह के मध्य में सूर्य मिथुन राशि में गोचररत होंगे जो कि आपके भाग्य का स्थान है। इस समय आपको परिजनों, दोस्तों व अनुभवी व्यक्तियों से बेहतर सलाह मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें