फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के अार्थिक मामले सुलझ सकते हैं, जानें अपना राशिफल

Thu, 15 Jun 2017 09:18 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आपको सम्मान मिलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दें। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: संबंधो की नींव मजबूत होगी

3 of 13
वृष राश‌ि
अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं।        

म‌िथुन राश‌ि: जल्दबाजी मे कोई फैसला न ले

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद में बड़ा लाभ आपके भाग्यपत्री में दृष्टिगोचर हो रहा है तो आगे बढ़िए और पूंजी लगाइए। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर हैं और आपको शीघ्र ही निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

कर्क राशि: बीमारी से परेशान हो सकते है

5 of 13
कर्क राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए। आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: बेरोजगारो के लिए दिन अच्छा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है। आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। अपने किसी विश्वासपूर्ण दोस्त को सुलह कराने को कहें। समय के साथ ही संबंध सामान्य होंगे। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि : कोई खोई हुई चीज मिल सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। कुछ समय निकाल कर अपनी दूसरी खोई हुई चीजों को भी ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें क्या पता कहां क्या मिल जाए। आज आप खुद को भाग्यशाली समझें। रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आने वाला व्यक्ति आपको हैरत में डाल देगा। मौके का लाभ उठाए । आज अपने ऊपर या अपने किसी प्रिय व्यक्ति पर खर्च कीजिये। 

तुला राश‌ि: परेशानी से निजात मिलेगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। जल्दी से उन सभी विचारों को एक कागज पर लिख लें जो आपके दिमाग में आ रहे हैं वरना हो सकता है आप उन्हें भूल जाएं।आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी। ध्यान रखिए कि जो लाभ आपको इतने लम्बे इंतजार के बाद मिला है वह यूं ही खर्च न हो जाए। आज आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर न ध्यान लगाकर अपने मानसिक सुधार पर ध्यान देंगे। आज आप परेशान रहेंगे और आत्मविश्वास भी कम रहेगा। अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसे खत्म करने का समय आ गया है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि : प्यार और मनोरंजन से दिन अच्छा रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। एक बात का ध्यान रखें कि आप सजावट के लिए केवल वो ही सामान खरीदें जिसकी आपको जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें। आज का दिन अपने साथी के साथ भरपूर प्यार एवं मनोरंजन में गुजरेगा। आज आप अपने मनोरंजन व खुशियों पर अपना कुछ पैसा खर्चेंगे। अपना यह समय व पैसा आपसी रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने में खर्च करें, जो कि एक यादगार बन जाए। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें। 

धनु राश‌ि : आज आपको मानसिक शांति नही मिलेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। मुश्किलों को ले कर ज्यादा परेशान ना हों। क्योंकि इनका आना-जाना तो लगा ही रहता है। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी आपके प्यार एवं चाहतों के अनुकूल चल रही है। व्यवसाय के लिए यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है और यदि नहीं तो ये आप के भविष्य के वित्तीय मामलों मे भी तरक्की ला सकती है। अपने मकसद को पाने के लिए मेहनत करें। अपने नए प्रोजेक्ट में  अपने नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करें। अगर आप अनुभवी लोगों की मदद लेते हैं तो, वे भी आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। 

मकर राश‌ि: गहने की खरीदारी कर सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नही समाएंगे और बेताबी से मिलने की उम्मीद लगाएंगे। आप काम से संबंधित एक छोटी सी यात्रा करेंगे, संभवतः विदेश में। आपको अपने स्वभाव पर संयम रखते हुए सारे काम करने होंगे व अपनी प्रतिभा सिद्ध करनी होगी। आज आप अपने लिये कोई गहने अथवा सीडी आदि की खरीदारी करेंगे। ये चीज़ें बहुत महंगी ना होने के बावजूद आपको थोड़े समय के लिये एक संतोष प्रदान करेंगी। 

कुंभ राश‌ि : प्यार के मामले में अनलकी रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानिए। बीते हुए कल के कारण अपने साथी को दोषी करार मत कीजिए। किसी तीसरे के सामने आपसी मतभेदों को उजागर करने से दूरियां और बढ़ेंगी, जिसका अंत अच्छा नहीं होगा। यदि कोई उचित कारण है तो साथ में बैठकर उस पर चर्चा के द्बारा हल खोजिए। आज आप पाएंगे कि आपकी आजीविका के क्षेत्र में एक नवीन संधि आपके पास चलकर आ रही है, जिससे आप कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। ये आपके काम का ही बढ़ाया हुआ स्वरूप हो सकता है अथवा किसी नवीन काम को शुरू करने का अवसर भी। आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। ये समय अपनी पुरानी यादों को ताजा करके उनका मजा लेने का है। एक साथ बिताए गए इस समय का आपको पूरा मजा लेना चाहिए। अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आज किसी सही सलाहकार से ली गई सलाह आपको सही दिशा में ले जाएगी। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आपको लगेगा कि पूरी योजना में कोई खामी रह गई। इसलिये कोई बड़ी उम्मीद करें।            
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें