फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहण से पहले सूर्य ने बदली अपनी राशि, इन राशियों पर होगा इसका खास असर

Wed, 14 Feb 2018 09:19 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होता है तो उसका भाग्य चमकता है और समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। वहीं कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में होने से परेशानी आती है।13 फरवरी को सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में अपना स्थान बदल रहा है। इसके बाद 16 फरवरी को ही सूर्य ग्रहण है। ऐसी स्थिति में सभी 12 राशियों पर सूर्य के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष- सूर्य का मकर राशि से कुंभ राशि में परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से कोई इच्छा अगर आपकी पूरी नहीं हो रह है तो इस परिवर्तन से सफल हो जाएगी। धन लाभ के कई मौके आएंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृष- इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में आ रही परेशानियां समाप्त होगी। सेहत के मामले में यह महीना आपके के लिए अच्छा रहेगा।

 

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन-सूर्य के प्रभाव से मिथुन राशि वाले लंबी विदेश यात्रा पर जा सकते है और सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेंगे। हालांकि इस गोचर से कुछ नकारात्मक प्रभाव भी देखने के मिल सकते है जैसे कि किसी कानूनी मसलों में फंस सकते है। धोखेबाज लोगों से बच कर रहें। धन हानि होने की संभावना है और परिवार में पिता के साथ विवाद होने की आशंका है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य के कुंभ राशि में परिवर्तन से आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। खर्चें से बढ़ने से आपकी शांति भंग हो सकती है। सम्मान को चोट पहुंच सकती है। इस दौरान किसी गैरकानूनी कामों से दूर रहें। 

 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अशुभ साबित होने वाला है। बिजनेस करने वाले जातको के लिए हानि की संभावना है वहीं नौकरी करने वाले किसी विवाद में फंस सकते है इसलिए सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में विवाद पैदा हो सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या- सू्र्य का प्रभाव कन्या राशि वालों पर अधिक रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। हालांकि इस दौरान सेहत में लापरवाही न बरतें।

8 of 13
तुला राशि
तुला- तुला राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। इनकम में वृद्धि होगी। नौकरी हो या बिजनेस तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आपके द्वारा किए गए काम की बदौलत मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मिला-जुला रहेगा। काम की बदौलत नई पहचान मिलेगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सूर्य के इस गोचर से  वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने वाला है।  

 

10 of 13
धनु राशि
धनु- सूर्य के प्रभाव से धनु राशि वालों के लिए मान-सम्मान बढ़ेगा। कहीं से आपका रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। इस दौरान की वाद -विवाद में पड़ सकते है। 

 

11 of 13
मकर राशि
मकर- आर्थिक रुप से मकर राशि वाले लोग मजबूत होंगे। उम्मीद से ज्यादा किसी सौदे में लाभ मिलने की संभावना है। हो सकता है पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिले। अपनी नई योजना में सफल होंगे। व्यापार के मामले में सफलता मिलेगी।

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ- सूर्य का आपकी राशि में परिवर्तन होने से कई शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में आई बाधा दूर होंगी। व्यापार के मामले में कोई नई रणनीति बना सकते है जिसका शुभ असर दिखेगा। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। तनाव से बच कर  रहें।

 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन- इस राशि वालों के लिए सूर्य का कुंभ में गोचर मंगलकारी रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है यह प्रमोशन के रुप में या नई नौकरी भी मिल सकती है। संतान की तरफ से प्यार मिलने की प्रबल संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें