फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhikmaas Amavasya 2023: अधिकमास अमावस्या पर 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर

Wed, 16 Aug 2023 02:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Adhik Maas Amavasya 2023 - फोटो : अमर उजाला
Adhik Maas Amavasya 2023: आज अधिकमास अमावस्या तिथि है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति अमावस्या तिथि पर गंगास्नान, दान, मंत्रों का जाप और पितरों का तर्पण करता है उसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार अधिकमास में अमावस्या तिथि का बहुत ही खास योग बना हुआ है। दरअसल 19 वर्षों के बाद अधिकमास की अमावस्या तिथि सावन के महीने में पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर 3 साल बार अधिकमास आता है और इस दौरान अधिकमास की अमावस्या भी तीन साल बाद आती है। इस तरह से तीन साल में एक बार अधिकमास में पड़ने वाली अमावस्या का विशेष महत्व होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी अधिकमास अमावस्या का काफी महत्व होता है। अधिकमास अमावस्या कुछ राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाली है। आइए जानते हैं अधिकमास अमावस्या पर किन-किन राशि वालों को विशेष लाभ मिलने जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए अधिकमास में पड़ने वाली अमावस्या बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने के संकेत हैं। कार्यो में वृषभ राशि के जातकों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में आपके कार्यो की तारीफ होगी।
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए अधिकमास की अमावस्या तिथि वरदान साबित होगी। अचानक धन का इजाफा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रूके हुए कार्य में गति मिलेगी जिससे आपका अच्छा फायदा होगा। घर-परिवार के सदस्यों को अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी में इस राशि के जातकों को नई दिशा मिलेगी जो आपके तरक्की के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
3 साल बाद अधिकमास की अमावस्या तुला राशि के जातकों के लिए अचानक से खुशियों की सौगातें लेकर आ सकता है। आपको अचानक से पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और जमीन-जायदाद के लिहाज से यह संयोग बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या तिथि कई तरह के मौके ला रहा है। देव लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर रहने वाली है। व्यापार में लगे जातकों को धन लाभ के साथ मान-सम्मान और पदोन्नति के संकेत हैं। 
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें