August Planets Transit Impact: साल 2025 का आंठवा महीना यानी अगस्त जारी है। यह माह न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी खास होने वाला है। दरअसल, अगस्त महीने में जहां रक्षाबंधन, कजरी तीज और जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे, वहीं कई बड़े ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं।
ज्योतिष गणना के मुताबिक, अगस्त में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसमें बुध, सूर्य, शुक्र नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई ग्रह नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे, जो ज्योतिष की मुख्य घटनाओं में से एक है। ग्रहों की इन चालों का खास व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों से लेकर जातकों के निजी जीवन पर पड़ेगा।
इस दौरान कुछ राशि वालों के अटके काम पूरे, तो कुछ जातकों के बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यही नहीं इसका असर लोगों की सोच, सेहत और नेतृत्व क्षमता पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आइए अगस्त 2025 में प्रमुख ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव को विस्तार से जानते हैं।