फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभावित इन 5 राशियों को रहना होगा संभलकर, बढ़ेंगी चुनौतियां

Fri, 31 Jul 2026 04:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। अगस्त के महीने में शनि पांच राशियों पर प्रभाव डालेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त में इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव - फोटो : adobe stock
अगस्त का महीना ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार बहुत ही खास रहेगा। इस माह कई ग्रहों के गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष में सभी ग्रहों में शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि ग्रह व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव बहुत रहता है और लोग इसका नाम आते ही घबरा जाते हैं। शनि अभी मीन राशि में हैं जिससे तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और दो पर ढैय्या का प्रभाव है। आइए जानते हैं अगस्त के महीने में इन राशियों के ऊपर शनि का कैसा प्रभाव रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण जारी है ऐसे में अगस्त का महीना आपके लिए धैर्य और संयम के साथ काम लेने का होगा। इस माह आपके खर्चों में वृद्धि होगी। शनि की साढ़ेसाती का प्रतिकूल प्रभाव आपके नौकरी-करियर पर पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। परिवार में खुशियों के पल मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शानदार और अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला रहेगा। कारोबार में कुछ नया करने का अनुभव आपको मिल सकता है। अगस्त में कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं जिससे आपकी किसी पुरानी योजना सफल हो सकती है। अचानक लाभ के अवसरों में वृद्धि भी हो सकती है। इस माह परिवार संग ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। 

4 of 6
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अगस्त माह मे ज्यादा देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। इस माह आपकी आय में इजाफा हो सकता है। करियर-कारोबार में आपको किसी योजना में अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार संग ज्यादा समय बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में अगस्त का महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस माह बेफिजूल के कामों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पैसों के मामले में आपको बहुत ही सोच-समझकर चलना होगा। परिवार के लोगों से प्रेम और स्नेह बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना लाभकारी रहेगा। इस माह आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचना होगा। किस योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। लेकिन आपको लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा। इस माह अतिरिक्त आय से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। जिन लोगों का किसी तरह का कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा था उसमें आपको राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें