आपकी राशि का शुभ रत्न कौन-सा है?
- फोटो : freepik
कर्क राशि- मोती
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों के लिए मोती शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार यह मन को शांत रखने, भावनाओं को संतुलित करने और पारिवारिक जीवन को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है। साथ ही मानसिक शांति बनाए रखने में भी इसका सकारात्मक प्रभाव बताया गया है।
धनु राशि- पुखराज
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। पुखराज पहनने से भाग्य मजबूत होता है, पढ़ाई और ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। शादी-ब्याह के योग अच्छे बनते हैं और आर्थिक स्थिति सुधरती है।
मकर राशि- नीलम
मकर राशि शनि के अधीन है। नीलम सही व्यक्ति को बहुत तेज और शक्तिशाली परिणाम देता है। यह करियर में तेजी से प्रगति कराता है और बाधाओं को दूर करता है। लेकिन इसे पहनने से पहले जांच जरूरी है।