August Horoscope 2026: अगस्त 2026 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ होगी। महीने के आरंभ में शुक्र और मंगल अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। इसके अलावा सूर्य भी अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे, जिससे उनका शुभ प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। इसके प्रभाव से कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के नए अवसर बनेंगे। इसके अलावा सावन, हरियाली तीज और रक्षाबंधन का पावन संयोग जातकों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। हालांकि सभी 12 राशियों पर इसका असर अलग-अलग रहेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह महीना विशेष रूप से शुभ रहने की संभावना है। जातकों को खुशखबरी और करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।