Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: अगस्त का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 2 से 8 अगस्त 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: अगस्त का पहला सप्ताह कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं के संयोग में रहेगा। इस दौरान शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। वहीं, सावन का पहला सोमवार भी इसी सप्ताह पड़ रहा है, जिससे इस अवधि का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और बढ़ जाता है। ग्रहों की बदलती चाल कुछ राशि के जातकों के लिए तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकती है, जबकि कुछ लोगों को अपने कार्यों में थोड़ा धैर्य की आवश्यकता होगी। ऐसे में सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए अगस्त महीने का पहला सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छोटे से छोटे कार्य को पूरा करने के लिए आधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता और मानसिक कष्ट्र का कारण बनेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में अड़चनें डालने के लिए षड्यंत्र रचेंगे। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साझेदार पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए और धन के लेनदेन के मामले सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां करियर कारोबार से जुड़ी समस्याएं रहेंगी वहीं उत्तरार्ध सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। इस दौरान मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या एवं खानपान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी कष्ट मिलने की आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी योजना आदि में निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह आपका प्रेम-प्रसंग को लेकर लगाव कम होगा। किसी बात को लेकर लव पार्टनर से अनबन होने की आशंका रहेगी।
उपायः प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह करियर कारोबार में आपके लिए सकारात्मक संभावनाएं बनेंगे। आपको करियर को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस कार्य में आपका कोई शुभचिंतक काफी मददगार साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में नया वाहन, भूमि, भवन आदि के क्रय-विक्रय की कामना सफल हो सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यह सप्ताह विद्याथी वर्ग के लिए भी अत्यंत ही शुभ साबित होगा। उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी करेगा और उसे मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय राजनीति एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। आपको किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत या सम्मानित किया जा सकता है। कद एवं प्रद्र में वृद्धधि के पूरे योग हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति लगाव और आकर्षण बढ़ेगा। पूरे सप्ताह लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन से जुड़ी तमाम कठिनाईयों के बीच पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको इस हफ्ते मनचाहा काम मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को किसी बड़े संस्थान से अच्छा आफर आ सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लेने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपके घर में सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कला, संस्कृति और संगीत से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि और सम्मान मिलने की संभावना है। यह समय कारोबार की दृष्टि से भी बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं सार्थक साबित होंगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। किसी बड़ी कारोबारी डील को करने के बाद बाजार में आपकी साख बढ़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। अचानक से पिकनिक पार्टी या फिर पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा तथा चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी स्थिति देखने को मिलेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से होंगे, वहीं मध्य में करियर कारोबार से जुड़े मामलों में कुछेक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपने किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य के बाद का समय विशेष चुनौती लिए रहने वाला है, ऐसे में अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका बखान दूसरों के सामने न करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विरोधियों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष के फैसले या फिर उससे जुड़े परिणाम आपको आहत कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में सोचे हुए कार्य समय पर न पूरे होने के कारण आपके मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों से समय पर अपेक्षाकृत सहयोग भी नहीं मिल पाएगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल के लिए इस सप्ताह आपके लिए मौन श्रेयस्कर कहा जाएगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।
उपायः प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन पूरे सप्ताह याद रखना होगा। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अति आत्मविश्वास या फिर अभिमान से बचना चाहिए। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखें और हंसी-मजाक में भी ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें जो किसी के अपमान का कारण बने, अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कोई बड़ी घरेलू समस्या सामने आने से आपका मन परेशान रहेगा। इस दौरान घर-परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध तक कार्यक्षेत्र में अचानक से चीजें अप्रत्याशित रूप से बदल सकती हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े ये बदलाव आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला है। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में निर्णय सोच-समझकर लेना हितकर रहेगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर पर हावी होने से बचना चाहिए। प्रेम एवं दांपत्य संबंध को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपायः प्रतिदिन तांबे के बर्तन में जल भरकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें तथा सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर कुछेक समस्याएं रहेंगी, लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर लौटती हुई दिखाई देंगी। ऐसे में करियर कारोबार से जुड़ी किसी भी बाधा या फिर दिक्कत के होने पर घबराएं नहीं बल्कि विवेक और धैर्य के साथ उसका समाधान खोजना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को वाद-विवाद से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप भूमि-अवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो इसमें जल्दबाजी करने से बचें और कोई भी डील करते समय कागजी काम सावधानी के साथ करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय सामाजिक-धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम प्रसंग में बेवजह का दिखावा करने से बचें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल पुष्प चढ़ाकर करें तथा बुधवार के दिन किन्नरों धन और हरे रंग का वस्त्र दान करें।
8 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफल साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। पूरे हफ्ते आप पर किस्मत मेहरबान नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज और निर्णयों की तारीफ होगी। यह सप्ताह टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आर्थिक क्षेत्र में पूर्व में किए गये प्रयास सफल होंगे। सरकारी योजनाओं या फिर मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में धार्मिक संपन्न होंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह ससुराल पक्ष से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह करने के योग बनेंगे।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को पूरे सप्ताह अपने कार्य बहुत सावधानी और समझदारी से करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह का पूर्वार्ध व्यय कारक और चिंता कारक है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत या फिर उससे जुड़ी कोई अन्य समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले से कार्यरत जो लोग अपने कद्र एवं पद में वृद्धधि की आशा लगाए हुए हैं, उन्हें समझना होगा कि करियर में उन्नति के रास्ते अभी नहीं खुले हैं और उन्हें धैर्य के साथ निरंतर परिश्रम और प्रयास करते रहना होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम कुछेक बाधाओं के बाद पूरे होंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्यों की सिद्धि में विलंब हो सकता है। राज्य पक्ष से निकलने वाले कार्यों गति तो आएगी लेकिन वह सिदध नहीं हो पाएंगे। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं। संतान से जुड़ी चिंता आपके कष्ट का बड़ा कारण बनेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को अपना खानपान और दिनचर्या सही रखने की आवश्यकता रहेगी।
उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें तथा अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल न करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में शत्रुपक्ष की तरफ से विशेष परेशानी होने की आशंका है। इस दौरान संघर्ष के बाद ही किसी क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय विपरीत कहा जाएगा। इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है या फिर आप मौसमी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। इस सप्ताह सहोदर भाई बहनों का व्यवहार आपके प्रति सहयोगात्मक नहीं रहेगा। जिससे आपको मन दुखी रहेगा। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा और वाहन सावधानी से चलाना होगा अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी काम समय से पूरा करें अन्यथा बेवजह की परेशनी झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई से उचद सकता है।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा केसर का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर कारोबार आदि की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह मकर राशि को सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और उनके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय राजकाज से जुड़े कार्यों को सिद्ध करने के लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप बड़े से बड़े कार्य को आसानी से करने में कामयाब हो जाएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और आत्मीय लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करते हैं तो इस सप्ताह आपको विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह के अंत तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील को अंजाम दे सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर आपके संबंध किसी प्रिय व्यक्ति के साथ बिगड़ गये थे तो इस सप्ताह संवाद के जरिए उसे सुधारने में आप कामयाब हो जाएंगे। प्रेम-प्रसंग में आ रही अड्चनें दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक क्रिया-कलापों में बीतेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्नेह और आशीर्वाद आप पर विशेष रूप से बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
12 of 13
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोडा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आई कुछेक बड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान न सिर्फ घरेलू बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आप अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। विशेष रूप से रोजी-रोजगार या फिर निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी पड़ेगी। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा धन एवं मान दोनों की हानि की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी कार्य विशेष के लिए आपके द्वारा जमा की गई बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विपरीत कहा जाएगा। लोगों के साथ बात-व्यवहार सावधानी के साथ करें अन्यथा लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य संबंध अधिक तर्क-वितर्क में न पड़ें। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें।
उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026:
- फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार में होने वाली प्रगति को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मन कार्यक्षेत्र में अपनी उपेक्षा किए जाने के कारण दुखी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके शुभचिंतक सहयोग करने का प्रयास करेंगे लेकिन बावजूद इसके आपको उम्मीद के अनुसार सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति कम ही हो पाएगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह भूमि-भवन या फिर किसी अन्य मामले से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में छोटे भाई-बहन से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान मीन राशि के जातकों को किसी भी व्यक्ति के साथ सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा चीजें सुलझने की बजाय उलझती चली जाएंगी और मान-सम्मान को क्षति होने की आशंका बनी रहेगी। मीन राशि के जातकों को अपनी किसी भी कमजोरी का पता विरोधियों को नहीं चलने देना चाहिए अन्यथा वे उसके जरिए आपको हानि पहुंचा सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं।
उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।