फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Grah Gochar 2026: गजलक्ष्मी और बुधादित्य राजयोग इन राशियों को दिलाएगा सफलता, अगस्त की भाग्यशाली राशियां

Wed, 22 Jul 2026 03:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

August Grah Gochar 2026: ज्योतिष के नजरिए से अगस्त का महीना बहुत ही विशेष रहेगा। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिससे कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त में ग्रहों का गोचर और राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर और चाल के अनुसार बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र जैसे ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। अगस्त के महीने में शुक्र का गोचर कन्या राशि में, मंगल का गोचर मिथुन राशि में, सूर्य को गोचर सिंह राशि में और बुध का गोचर भी सिंह राशि में बनेगा। इस माह के गोचर से कई तरह के राजयोगों का भी निर्माण होगा, जिसमें बुधादित्य राजयोग, हंस राजयोग और गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं कर्क राशि में अगस्त महीने में  सूर्य, बुध और गुरु की युति होने से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अगस्त माह में इसका सभी 12 राशियों के जातकों के पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। जिसमें कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिससे करियर-कारोबार में लाभ के अवसरों में वृद्धि और धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं अगस्त महीने में किन राशियों को फायदा मिलने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अगस्त महीने में बना गजलक्ष्मी और बुधादित्य राजयोग बहुत ही अच्छा लाभ दिलाएगा। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। यह महीना एक नई शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको इस माह एक नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे उनको उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। इनकम में इजाफा होगा। इस महीने भौतिक सुख-सुविधाओं का सुख मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
अगस्त महीने में गजलक्ष्मी और बुधादित्व राजयोग कर्क राशि वालों को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है। कुछ नया करने के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग होंगे और कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग जमीन के कारोबार में हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। नई योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। महीने में बुधादित्य और गजलक्ष्मी राजयोग आपके सभी तरह के बिगड़े कामों को बनाने में काम करेंगे। अधूरे कामों में सफलता मिलेगी। लेकिन नए कामों में आपकी जिम्मेदारियों बढ़ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को अगस्त महीने में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में प्रगति के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक से धन लाभ के कुछ ऐसे मौके बनेंगे जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा इस माह सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। आपको नई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। इसके अलावा नए-नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने का मौका मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लेन-देन के मामलों में आपको कुछ अच्छा और उम्दा हासिल होगा। परिवार संग अच्छा समय व्यातीत करने का मौका मिलेगा। 

Astrology: ये 3 राशियां होती हैं सबसे ज्यादा उदार और दयालु, मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार
Budh Margi 2026: बुध के सीधा होते ही इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, मिलेगा धन और करियर में सफलता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें